फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेटा: गिफी सौदे पर ब्रिटेन का 14.94 करोड़ रुपये का जुर्माना स्वीकार

Sat, 05 Feb 2022 03:50 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लंदन।
विज्ञापन
फेसबुक-गिफी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फेसबुक-गिफी सौदे को लेकर ब्रिटेन के प्रतिस्पर्धा नियामक के 14.94 करोड़ रुपये (करीब 20 लाख अमेरिकी डॉलर) के जुर्माने को मेटा ने स्वीकार कर लिया। ब्रिटेन के प्रतिस्पर्धा एवं बाजार प्राधिकरण (सीएमए) ने बीते कुछ वर्षों में दिग्गज टेक कंपनियों के प्रति कड़ा रुख अपनाया है। खासतौर से डिजिटल एडवरटाइजिंग के बाजार पर वर्चस्व स्थापित करने वाली कंपनियों पर जुर्माना लगाया है। फेसबुक गिफी सौदे में भी ऐसा ही हुआ।

विज्ञापन


मेटा ने मई 2020 में 40 करोड़ डॉलर में गिफी को खरीदा था। सीएमए ने मेटा से कुछ आपत्तियों पर जवाब मांगा था। उन्हें अपने मानकों के मुताबिक नहीं पाने पर सीएमए ने मेटा को गिफी प्लेटफार्म को बेचने का निर्देश दिया है। सीएमए ने शुक्रवार को बयान जारी कर बताया कि मेटा कुछ पहलुओं का पालन करने में नाकाम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें