फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Police Shot: अमेरिका में पुलिस अधिकारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर, हिरासत में तीन आरोपी

Thu, 01 Sep 2022 07:46 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, वाशिंगटन

सार

अमेरिका के मेम्फिस में पुलिस अधिकारी को गोली मारने के आरोप में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है जबकि चौथा संदिग्ध फरार है।
विज्ञापन
यूएस पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में आम लोगों के अलावा अब पुलिस अधिकारी की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। ताजा मामला है मेम्फिस का जहां बदमाशों ने हॉर्न लेक इलाके में एक पुलिस अधिकारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात की सूचना मिलने के बाद घायल अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। तीनों से कड़ी पूछताछ जारी है। वहीं चौथा संदिग्ध अभी फरार है। पुलिस के अनुसार, उसी दिन वाशिंगटन डीसी में दो साथी छात्रों को कथित रूप से गोली मारने और घायल करने के आरोप में एक 15 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


इस साल 2,000 से अधिक अवैध हथियार जब्त  किए गए: डीसी मेट्रोपॉलिटन पुलिस
डीसी मेट्रोपॉलिटन पुलिस प्रमुख ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि अधिकारियों ने इस साल 2,000 से अधिक अवैध हथियार जब्त  किए हैं जो पिछले साल की तुलना में लगभग 800 अधिक है। वहीं  फॉक्स न्यूज ने पुलिस के हवाले से बताया कि रविवार को एक 19 साल के रेमन स्मिथ ने सुबह करीब साढ़े चार बजे शुरू हुई गोलीबारी में तीन लोगों की हत्या कर दी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें