फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहुल का आरोप: अपहरण की साजिश में शामिल थी गर्लफ्रेंड, कहा-आठ-दस लोगों ने मुझे मारा

Mon, 07 Jun 2021 04:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ

सार

भारत के भगोड़े मेहुल चोकसी ने बीते दिनों उसके साथ हुई घटना को लेकर एंटीगुआ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 
 
विज्ञापन
मेहुल चोकसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हजारों करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले में वांछित भारत के भगोड़े मेहुल चोकसी ने एंटीगुआ की पुलिस में शिकायत की है। इसमें उसने आरोप लगाया कि बीते दिनों आठ-दस लोगों ने उसे निर्दयतापूर्वक मारा। ये लोग खुद को एंटीगुआ पुलिसकर्मी होने का दावा कर रहे थे।  मेहुल ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी गर्लफ्रेंड बारबरा जबेरिका उसके अपहरण की साजिश में शामिल थी। 

विज्ञापन


मेहुल चोकसी ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि मुझे इतना मारा गया कि मैं मुश्किल से होश में आया। ये लोग मेरा फोन, घड़ी व पर्स ले गए। मेहुल के अनुसार उन लोगों ने उसे कहा कि वे उसे लूटना नहीं चाहते। यह कहकर उन्होंने मेरा पैसा भी लौटा दिया 




गर्लफ्रेंड ने लेने आने के लिए घर बुलाया था
मेहुल ने शिकायत में कहा कि पिछले एक साल से, मेरे बारबरा जबेरिका के साथ दोस्ताना संबंध रहे हैं। 23 मई को, उसने मुझे अपने घर पर लेने आने के लिए बुलाया। जब मैं वहां गया, तो सभी प्रवेश द्वारों से 8-10 लोग आए और मुझे बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन


पिटाई के वक्त बारबरा ने मुझे बचाने की कोशिश नहीं की
चोकसी ने शिकायत में कहा कि जब मुझे पीटा जा रहा था तो जबेरिका ने मुझे नहीं बचाया और यहां तक कि मदद के लिए अन्य लोगों को पुकारा तक नहीं। उसने किसी अन्य तरीके से सहायता करने का प्रयास भी नहीं किया। मेहुल ने आरोप लगाया कि जिस तरह से जबरिका ने व्यवहार किया वह स्पष्ट रूप से इंगित करता है कि वह मेरे अपहरण की इस पूरी साजिश की अभिन्न हिस्सा थी। 

बता दें, एंटीगुआ में डेरा डाले बैठा मेहुल चौकसी बीते दिनों लापता हो गया था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद वह पड़ोसी देश डोमिनिका में रहस्यमयी ढंग से मिला था। उसे पुलिस ने पकड़ कर सलाखों में डाल दिया था। इस दौरान वह कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मनाने गया था। उसकी गर्लफ्रेंड मौके से फरार हो गई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें