फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस साल पुराना कानून खत्म: जज ने बंदूकों से हटाया बैन, बोले- इससे हथियार रखने के संवैधानिक अधिकार का होता उल्लंघन

Mon, 07 Jun 2021 04:12 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला

सार

अमेरिकी की एक अदालत ने तीस साल पुराने कानून को खत्म कर बंदूक रखने वाले लोगों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने कहा कि यह हथियार रखने के संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन करता है। 
विज्ञापन
बंदूक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के एक कोट ने बंदूकों से बैन हटा दिया है, संघीय जज ने बंदूकों पर कैलिफोर्निया में तीस साल पुराने प्रतिबंधों को हटा दिया है। जज ने बैन हटाते हुए कहा, ‘यह हथियार रखने के संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन करता है।’

विज्ञापन

सैन डिएगो के यूएस कोर्ट के जज रोजर बेनिटेज ने आदेश में कहा कि सेना की शैली वाली गैरकानूनी राइफलों की सरकार की परिभाषा कैलिफोर्निया के कानून का पालन करने वालों को गैरकानूनी रूप से हथियार रखने से वंचित करती है, जबकि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ज्यादातर राज्यों में हथियार रखने की अनुमति दी हुई है। उन्होंने इस कानून को स्थायी रूप से रद्द करने का आदेश दिया।

हालांकि जज ने अटॉर्नी जनरल की अपील पर अपने फैसले को 30 दिनों तक सुरक्षित रख लिया है।  जज बेनिटेज ने फैसले में लिखा, ‘स्विस आर्मी चाकू की तरह, एआर-15 राइफल भी चर्चित है। राज्य में एक बंदूक नीति का विकल्प को लागू किया जाए, क्योंकि 30 साल पुराना कानून पूरी तरह असफल है। हालांकि राज्य के गवर्नर गैविन न्यूसम ने कोर्ट के इस फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि कोर्ट का यह फैसला जन सुरक्षा व निर्दोष लोगों की जिंदगियों के लिए खतरा है।
विज्ञापन


एबीए जज की कर चुकी है आलोचना
वहीं अमेरिकी बार एसोसिएशन (एबीए) ने जज रोजर बेनिटेज को अयोग्य रेटिंग की है। 2004 में एबीए के अधिकारियों ने उन्हें  घमंडी, अभिमानी, क्रोधी, असभ्य,  चालाक और मतलबी कहा था।

1989 में एक बंदूकधारी ने पांच बच्चों को मारी थी गोली
 1989 में एक सिरफिरे बंदूकधारी ने कैलिफॉर्निया में एक स्कूल में पांच बच्चों की हत्या कर दी थी और करीब 30 छात्रों और शिक्षकों को घायल कर दिया था। इस घटना के बाद राज्य में बंदूकों को लेकर लोगों में नाराजगी थी। घटना के बाद रिपब्लिकन गवर्नर ने राज्य में बंदूकों पर प्रतिबंध लगा दिया था। ऐसा करने वाला यह अमेरिका का पहला राज्य था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें