फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में टूटेगी परंपरा, शाही परिवार के डॉक्टर से डिलीवरी नहीं कराएंगी मेगन मार्केल

Mon, 08 Apr 2019 10:00 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मेगन मार्केल-प्रिंस हैरी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

शाही प्यार, शाही शादी के बाद अब ब्रिटेन में सभी की नजरें शाही परिवार में जन्म लेने वाले बच्चे पर हैं। प्रिंस हैरी की पत्नी और डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मार्केल गर्भवती हैं। वह अप्रैल के अंत या मई के पहले हफ्ते में बच्चे को जन्म दे सकती हैं। ब्रिटिश राजघराने में पहली बार ऐसा होगा कि मेगन की डिलीवरी शाही परिवार के डॉक्टर नहीं कराएंगे।

विज्ञापन


मेगन ने शाही परिवार के डॉक्टरों से डिलीवरी कराने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि वह किसी सूट-बूट पहने हुए शख्स से अपनी डिलीवरी नहीं कराना चाहती हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने अपनी डिलीवरी के लिए महिला डॉक्टर और एक टीम को चुना है जो मेरी डिलीवरी कराएंगे।' उनके इस फैसले से शाही परिवार की सालों से चली आ रही परंपरा टूट जाएगी।

शाही परिवार में मशहूर गायनोकोलोजिस्ट एलन फॉरिंग और गाय थोरपे-बीस्टन जैसे विशेषज्ञ शामिल हैं जो अपनी सेवा के लिए पैसे नहीं लेते हैं। गाय थोरपे बीस्टन दुनिया में सबसे जोखिमभरी डिलीवरी करवाने के लिए मशहूर हैं। शाही परिवार की अब तक की डिलीवरी इन्हीं दोनों डॉक्टरों ने करवाई है। मेगन अभी तक इन्हीं की देखरेख में अपना इलाज करवा रही थीं।
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले 37 साल की मेगन ने एक महिला डॉक्टर की देखरेख में अपनी डिलीवरी कराए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा विंडसर के पास उन्होंने एक नया अस्पताल देखा है जहां वह बच्चे को जन्म देंगी। यह पहला ऐसा मौका होगा जब शाही परिवार की प्रिंसेस पेडिंग्टन के सेंट मैरी अस्पताल में बच्चे को जन्म नहीं देंगी।

अभी तक शाही परिवार में जन्में सभी बच्चों का जन्म सेंट मैरी अस्पताल में हुआ है। एक सूत्र ने मेगन के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि यह उनका बच्चा है और उन्हें उसके लिए वह सब करने का अधिकार है जो उन्हें सही लगता है। बता दें कि पिछले साल 19 मई को प्रिंस हैरी और अमेरीकी अभिनेत्री मेगन मार्केल की शादी हुई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें