फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयशंकर ने भारत-यूएई के द्विपक्षीय संबंधों पर अबू धाबी के शहजादे से की बात

Fri, 27 Nov 2020 04:21 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, अबू धाबी
विज्ञापन
S Jaishankar and Mohamed Bin Zayed - फोटो : Twitter@DrSJaishankar
विज्ञापन

विदेशमंत्री एस जयशंकर ने अबू धाबी के शहजादे शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ कोरोना वायरस महामारी के बाद भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच रणनीतिक सहयोग और आपसी संबंधों के प्रगाढ़ होने पर बात की। दोनों नेताओं ने महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की।

विज्ञापन


जयशंकर बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और सेशेल्स के छह दिवसीय दौरे के दूसरे पड़ाव में बुधवार रात यहां पहुंचे। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच जयशंकर की बहरीन की पहली यात्रा काफी अहम मानी जा रही है।


जयशंकर ने बुधवार देर रात ट्वीट किया अबू धाबी आने पर स्वागत करने के लिए मोहम्मद बिन जायद का धन्यवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुभकामनाएं दी हैं। यूएई के भारतीय समुदाय की तरफ यूएई का देखभाल भरा रवैया सराहना योग्य है। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद के दौर में आपसी रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।
विज्ञापन


साथ ही महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत हुई। कोरोना महामारी के कारण यूएई में अब तक 1,63,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 563 लोगों की मौत हो चुकी हैं। विदेश मंत्री के दौरे से पहले विदेश मंत्रालय ने कहा था कि यूएई में 30 लाख से अधिक भारतीय रहते हैं और रोजगार करते हैं। अबू धाबी में भारतीय दूतावास की वेबसाइट के अनुसार, लगभग 30.4 लाख का भारतीय प्रवासियों का समुदाय संयुक्त अरब अमीरात में सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है और देश की कुल आबादी का 30 प्रतिशत है। अपने दौरे के अंतिम चरण में विदेश मंत्री 27 और 28 नवंबर को सेशेल्स की यात्रा करेंगे।
विज्ञापन

 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें