फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय गणितज्ञ निखिल श्रीवास्तव को किया गया माइकल एवं शीला हेल्ड पुरस्कार का संयुक्त विजेता घोषित

Sat, 23 Jan 2021 06:25 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

कैडिसन-सिंगर समस्या और रामानुजन ग्राफ पर लंबे समय तक अनुत्तरित सवालों को हल करने के लिए एक युवा भारतीय गणितज्ञ निखिल श्रीवास्तव को दो अन्य लोगों के साथ 2021 के प्रतिष्ठित माइकल एवं शीला हेल्ड पुरस्कार  का संयुक्त विजेता घोषित किया गया है।

विज्ञापन


नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज ने एक बयान में कहा कि कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के निखिल श्रीवास्तव, इकोल पॉलिटेक्निक फेडरल डी लॉसाने (ईपीएफएल) के एडम मार्कस और येल विश्वविद्यालय के डैनियल एलन स्पीलमैन को 2021 का ‘माइकल एंड शीला हेल्ड प्राइज’ प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार में पदक और 1,00,000 अमेरिकी डॉलर शामिल हैं।

श्रीवास्तव, मार्कस और स्पीलमैन ने कैडिसन-सिंगर समस्या और रामानुजन ग्राफ से जुड़े लंबे समय से अनुत्तरित सवालों को हल किया है। इस प्रक्रिया में रैखिक बीजगणित, बहुपदीय ज्यामिति और ग्राफ सिद्धांत के बीच एक गहरे नए संबंध का पता लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीवास्तव वर्तमान में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में गणित के एसोसिएट प्रोफेसर हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें