फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्जीरिया के जंगलों में लगी भीषण आग: अब तक 12 लोगों की मौत, गृह मंत्री सयूद ने लिया रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा

Thu, 27 Aug 2026 02:39 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी आईएएनएस,अल्जीयर्स

सार

अल्जीरिया के पूर्वोत्तर हिस्से में भीषण जंगल की आग से 12 लोगों की मौत हो गई। जिजेल, बेजाया और तिजी ओउजौ प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। देशभर में 159 जगह आग लगने की घटनाएं सामने आईं। 
विज्ञापन
अल्जीरिया के जंगलों में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्जीरिया के पूर्वोत्तर हिस्से में भीषण जंगल की आग ने तबाही मचा दी है। प्रशासन के अनुसार, आग की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं राष्ट्रपति अब्देलमजीद तेब्बौने के निर्देश पर गृह मंत्री सईद सयूद ने गुरुवार को बेजाया और फिर जिजेल प्रांत का दौरा किया। घायलों को अस्पताल में देखने पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया।

विज्ञापन


 गृह मंत्री सईद सयूद ने क्या बताया? 
सिन्हुआ के अनुसार, अल्जीरिया के गृह मंत्री सईद सयूद ने बताया कि मृतकों में जिजेल प्रांत में पांच, बेजाया में चार और तिजी ओउजौ में तीन लोग शामिल हैं। उन्होंने बेजाया के सौक एल थेनाइन शहर के एक अस्पताल का दौरा कर आग में झुलसे और धुएं से प्रभावित लोगों के इलाज का जायजा लिया।

देशभर में कितने जगह लगी आग? 
अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को देशभर में 159 जगहों पर आग लगने की घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें अकेले बेजाया प्रांत में 36 आग लगीं, जिनमें से 18 पर काबू पा लिया गया है। हालांकि बेजाया में अभी भी 18 स्थानों पर आग सक्रिय है। पड़ोसी जिजेल प्रांत की 12 नगरपालिकाओं में भी आग से निपटने के लिए अभियान जारी है।
विज्ञापन


अल्जीरियाई अधिकारियों ने क्या बताया? 
अल्जीरियाई अधिकारियों ने बताया कि स्किक्दा, एल तारफ, बुइरा, तिजी ओउजौ और तेबेस्सा प्रांतों में लगी आग को नियंत्रित कर लिया गया है। प्रभावित इलाकों से कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इन जंगल की आग के बीच अल्जीरिया और पड़ोसी ट्यूनीशिया में भीषण हीटवेव चल रही है। अधिकारियों के अनुसार, अत्यधिक तापमान ने आग के फैलने का खतरा बढ़ा दिया है।

अल्जीरिया के भूमध्यसागरीय तटीय इलाकों में गर्मियों के दौरान जंगल की आग का खतरा अक्सर बढ़ जाता है। हाल के वर्षों में बढ़ती गर्मी, सूखे और तेज हवाओं ने इस जोखिम को और गंभीर बना दिया है।
राष्ट्रपति अब्देलमजीद तेब्बौने के निर्देश पर, सयूद ने स्वास्थ्य मंत्री मोहम्मद सेद्दीक ऐत मेसाउडेन के साथ बेजाया और जिजेल का दौरा किया, ताकि आग बुझाने के प्रयासों की निगरानी की जा सके और घायलों का हाल-चाल जाना जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें