फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में विमान हादसा: अलास्का में क्रैश हुआ प्लेन, तटीय कस्बे के पास पानी में गिरा; हादसे में चार की मौत

Thu, 27 Aug 2026 01:25 PM IST
पवन पांडेय पीटीआई, अलास्का

सार

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त क्यों हुआ। हादसे के समय विमान की स्थिति और पायलट से जुड़ी अन्य जानकारियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अमेरिका में विमान हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के अलास्का में बुधवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर समुद्र के उथले पानी में जा गिरा। इस हादसे में विमान में सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। हादसा अलास्का के एक दूरदराज के तटीय कस्बे के पास हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, Piper PA-24 विमान अलास्का के सबसे बड़े शहर एंकोरेज से उड़ान भरकर छोटे कस्बे सेल्डोविया के एयरपोर्ट की ओर जा रहा था। सेल्डोविया का एयरपोर्ट एंकोरेज से करीब 219 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।
विज्ञापन


करीब 15 फीट गहरे पानी में डूबा विमान
दुर्घटना के बाद विमान सेल्डोविया स्लो में किनारे के पास करीब 15 फीट (लगभग 4.5 मीटर) गहरे पानी में डूब गया। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) के अलास्का क्षेत्र के प्रमुख क्लिंट जॉनसन ने बताया कि विमान तक पहुंचने के लिए अधिकारियों को ज्वार का पानी उतरने का इंतजार करना पड़ा। पानी कम होने के बाद बचाव दल विमान तक पहुंचा और उसमें सवार चारों वयस्कों के शव बाहर निकाले। शवों को मेडिकल एग्जामिनर के कार्यालय भेज दिया गया है। अधिकारियों ने मृतकों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की है। उनके नाम परिजनों को सूचना दिए जाने के बाद जारी किए जाएंगे।

हादसे की वजह अभी साफ नहीं
अमेरिका का नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) इस दुर्घटना की जांच कर रहा है। अलास्का के सीनेटर डैन सुलिवन ने कहा कि उन्हें NTSB और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) से इस हादसे के बारे में जानकारी दी जाएगी। सुलिवन ने कहा कि इस तरह की घटनाएं बेहद दुखद हैं और अलास्का में विमानन सुरक्षा तथा उससे जुड़े बुनियादी ढांचे को बेहतर करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन


एक हफ्ते से भी कम समय में दूसरा बड़ा विमान हादसा
अलास्का में यह घटना ऐसे समय हुई है, जब एक सप्ताह से भी कम समय पहले एक अन्य विमान हादसे में आठ लोगों की मौत हुई थी। वह विमान पश्चिमी अलास्का में स्थित एक दूरदराज के सैन्य स्थल पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। अधिकारियों के अनुसार, उस विमान ने खराब मौसम और घने कोहरे के बीच रनवे पर उतरने की दूसरी कोशिश की थी। पायलटों को कोहरे के कारण कच्चे रनवे को दिखाई नहीं दिया और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। लगातार हुए इन हादसों के बाद अलास्का में दूरदराज के इलाकों में विमान संचालन और विमानन सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। सेल्डोविया के पास हुए ताजा हादसे की असली वजह NTSB की जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें