फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congo: किंशासा में एक स्टेडियम में संगीत कार्यक्रम के दौरान भगदड़, दो पुलिस अधिकारियों समेत 11 लोगों की मौत

Mon, 31 Oct 2022 01:30 AM IST
देव कश्यप एएनआई, किंशासा।

सार

किंशासा के एक स्टेडियम में कांगो के गायक फॉली इपुपा का संगीत कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम में बहुत ज्यादा भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
गायक फॉली इपुपा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की राजधानी किंशासा में शनिवार को एक संगीत कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो पुलिस अधिकारियों समेत 11 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि किंशासा के एक स्टेडियम में कांगो के गायक फॉली इपुपा का संगीत कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम में बहुत ज्यादा भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ के बढ़ने से भगदड़ की स्थिति बनी, जिससे यह हादसा हुआ। कांगो के आंतरिक मामलों के मंत्री के हवाले से न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन

 

 

कार्यक्रम में मौजूद रॉयटर्स के संवाददाता ने बताया कि किंशासा के इस स्टेडियम की क्षमता 80,000 है, जबकि संगीत कार्यक्रम के दौरान यह क्षमता से अधिक भरा हुआ था। इसी दौरान भीड़ में मौजूद कुछ लोग वीआईपी और आरक्षित वर्गों की तरफ जाने लगे। जिससे अफरातफरी मच गई, जो हादसे की वजह बनी।

सात लोगों को अस्पताल में किया गया भर्ती
मंत्री डेनियल असेलो ओकिटो (Daniel Aselo Okito ) ने एक बयान में कहा कि पुलिस ने 11 मौतें दर्ज की हैं, जिनमें से दम घुटने और झड़प के कारण 10 लोगों की मौत हुई है। वहीं, सात लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


हादसे से पहले सुरक्षा बलों ने पहले स्टेडियम के बाहर सड़कों पर हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश करते हुए आंसू गैस के गोले दागे थे। ये लोग फॉली इपुपा के संगीत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इकट्ठा हुए थे। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के अलावा यूरोप और अन्य जगहों पर भी इपुपा के प्रशंसकों की बड़ी संख्या है। स्टेडियम के अंदर उपस्थित लोगों की संख्या बहुत अधिक हो गई, क्योंकि स्टेडियम में मौजूद राज्य और निजी सुरक्षा कर्मी भीड़ को नियंत्रित नहीं कर पाए।

अपने प्रदर्शन के दौरान लोगों की मौत के बारे में इपुपा ने कहा कि उन्हें रविवार की सुबह उनकी मौत के बारे में पता चला। उन्होंने कहा कि "इस घटना से मैं दुखी हूं। मैं किंशासा से हूं और निश्चित रूप से मैं उनके परिवारों के दुख में शामिल हूं।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें