फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: मिनियापोलिस में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, 11 लोग घायल

Mon, 22 Jun 2020 09:13 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिनियापोलिस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixels
विज्ञापन

मिनियापोलिस के बाजार क्षेत्र में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। गोलीबारी की यह घटना शहर के ‘अपटाउन’ इलाके में आधी रात के बाद हुई। यह एक बाजार क्षेत्र है, जहां नाइटलाइफ हब और एप्पल तथा नामी गिरामी कंपनी के स्टोर हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने पहले कहा था कि 10 लोगों को गोली मारी गई है और वे गंभीर रूप से घायल हैं, लेकिन उन्होंने सुबह तीन बजे के बाद ट्वीट कर जानकारी दी कि एक आदमी की अस्पताल में मौत हो गई है और घायल हुए अन्य लोगों की जान को कोई खतरा नहीं है।


पुलिस ने कहा कि उनका मानना है कि एक से अधिक लोग गोलीबारी कर रहे थे। मिनियापोलिस के पुलिस प्रमुख मेडारिया अर्राडोंडो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा यह 'दुखद और बेतुकी हिंसा' है और उन्होंने हिंसा की बढ़ती घटनाओं को सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हमारे पास संदिग्धों के संबंध में यकीनन कई सुराग हैं और हम एफबीआई और एजेंसियों से सहायता ले रहे हैं।' होबान कोरियन बीबीक्यू के प्रबंधक फ्रेड ह्वांग ने बताया कि जिस वक्त गोलियों की आवाज सुनाई दी वह दरवाजे के पास ही काम कर रहे थे, और उन्हें लग रहा था कि लोगों का समूह एक दूसरे पर गोलियां चला रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'लोग जान बचाने के लिए रेस्तरां में घुसने की कोशिश कर रहे थे।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें