फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nigeria Terror Attack: नाइजीरिया में आतंकी हमला, सड़क पर बिछाए लैंड माइन; 26 लोगों की मौत; IS ने ली जिम्मेदारी

Wed, 30 Apr 2025 02:07 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैदुगुरी

सार

नाइजीरिया के पूर्वोत्तर में सड़क किनारे लैंड माइन बिछाकर हमला किया गया है। बम धमाके में कई वाहनों में सवार कम से कम 26 लोगों की मौत हुई है और तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में ज्यादातर किसान और व्यापारी हैं। हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकी संगठन ISWAP ने ली है। 
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजीरिया के पूर्वोत्तर में सड़क किनारे हुए बम धमाके में कई वाहनों में सवार कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। जबकि, तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और निकाली अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह धमाका सोमवार को हुआ। हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (IS) से जुड़े एक आतंकी समूह ने ली है। 

विज्ञापन


नाइजीरियाई पुलिस के प्रवक्ता नहूम दासो के अनुसार, बम धमाका कैमरून की सीमा के पास बोर्नो राज्य में रान और गम्बोरू शहरों को जोड़ने वाली व्यस्त सड़क पर हुआ। उन्होंने बताया कि सड़क पर कई लैंड माइन छिपाए गए थे। लैंड माइन के ऊपर से वाहन गुजरने के चलते वह फट गए। उन्होंने बताया कि मरने वालों में अधिकांश स्थानीय किसान और व्यापारी थे, जो एक टोयोटा पिकअप वैन में सवार थे। 

ये भी पढ़ें: Pakistan: पूर्व पीएम इमरान खान ने पहलगाम हमले को बताया दुखद; पुलवामा हमले का जिक्र कर बदजुबानी भी की
विज्ञापन


मरने वालों में अधिकांश किसान और व्यापारी
दासो ने बताया कि मारे गए लोगों में से अधिकांश स्थानीय किसान और व्यापारी थे, जो एक टोयोटा पिकअप वैन में सवार थे, जो एक लैंड माइन के ऊपर से गुजरी। उन्होंने बताया कि माइन को इस्लामिक स्टेट से जुड़े इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीकी प्रांत (ISWAP) नाम के आतंकी समूह ने लगाए थे, जिसने मंगलवार को टेलीग्राम पर एक बयान में हमले की जिम्मेदारी ली। 

लैंड माइन लगाने का उद्देश्य- सेना को निशाना बनाना हो सकता है: मोडू
इस्लामिक आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में सेना का समर्थन करने वाले एक निगरानी समूह सिविलियन ज्वाइंट टास्क फोर्स के सदस्य अब्बा मोडू ने कहा कि सड़क पर विस्फोटक लगाने का उद्देश्य सुरक्षाकर्मियों के लिए हो सकता है, जो नियमित रूप से राजमार्ग से गुजरते हैं। उन्होंने कहा, 'आतंकवादी अक्सर क्षतिग्रस्त सड़कों के गड्ढों में रेत के नीचे IED लगाते हैं और सैनिकों को निशाना बनाते हैं।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने विदेश मंत्री जयशंकर से फोन पर की बात, पहलगाम हमले की निंदा की

बोको हराम से 2016 में अलग हो गया था ISWAP
जानकारी के अनुसार, इस्लामिक स्टेट से जुड़ा ISWAP समूह नाइजीरिया के घरेलू जिहादियों बोको हराम से अलग हुआ आतंकी संगठन है। इस संगठन ने 2009 में पश्चिमी शिक्षा से लड़ने और इस्लामी कानून के अपने कट्टरपंथी संस्करण को लागू करने के लिए हथियार उठाए थे। ISWAP 2016 में मस्जिदों और बाजारों जैसे नागरिक लक्ष्यों पर हमला करने की रणीनिति पर विवाद के बाद बोको हराम से अलग हो गया था। 

संबंधित वीडियो

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें