फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पूर्व पीएम इमरान खान ने पहलगाम हमले को बताया दुखद; पुलवामा हमले का जिक्र कर बदजुबानी भी की

Wed, 30 Apr 2025 01:16 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना में पाकिस्तान का हाथ होने की बात सामने आई है। भारत ने कुल चार आतंकियों में से दो के पाकिस्तानी होने का खुलासा किया है। भारत ने इस घटना के मद्देनजर पाकिस्तान पर एक के बाद एक कार्रवाई जारी रखी है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को पहलगाम आतंकी हमले को गहराई से परेशान करने वाला और दुखद करार दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए। खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, पहलगाम घटना में मानव जीवन की हुई हानि अत्यंत दुखद है। मैं पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

विज्ञापन


उन्होंने 2019 के पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि भारत ने खुद वह हमला कराया (फर्जी फ्लैग)। तब हमने भारत को पूरा सहयोग देने की पेशकश की थी, लेकिन भारत कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सका। जैसा कि मैंने 2019 में भविष्यवाणी की थी, पहलगाम घटना के बाद फिर वही सब हो रहा है। जांच के बजाय, मोदी सरकार फिर पाकिस्तान को दोष दे रही है। खान ने कहा, 1.5 अरब लोगों के देश के रूप में भारत को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए, न कि परमाणु संवेदनशील कहे जाने वाले इस क्षेत्र के साथ छेड़छाड़ करनी चाहिए। शांति हमारी प्राथमिकता है, लेकिन इसे कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। पाकिस्तान के पास 2019 की तरह भारत की किसी भी गलत हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने की क्षमता है।

 कश्मीरियों के आत्मनिर्णय के अधिकार पर दिया जोर
खान ने कश्मीरियों के आत्मनिर्णय के अधिकार पर जोर देते हुए कहा, आरएसएस विचारधारा से प्रेरित भारत न केवल इस क्षेत्र के लिए, बल्कि इससे आगे के लिए भी गंभीर खतरा है। अनुच्छेद 370 को गैरकानूनी तरीके से हटाने के बाद कश्मीर में भारतीय दमन ने स्वतंत्रता की इच्छा को और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की आक्रामकता ने पाकिस्तान के लोगों को एकजुट कर दिया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Pahalgam: भारत की कार्रवाई से खौफ में पाकिस्तान; इशाक डार बोले- सिंधु का जल 24 करोड़ लोगों के जीवन का सवाल
विज्ञापन


पहलगाम में 26 लोगों की गई थी जान
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना में पाकिस्तान का हाथ होने की बात सामने आई है। भारत ने कुल चार आतंकियों में से दो के पाकिस्तानी होने का खुलासा किया है। भारत ने इस घटना के मद्देनजर पाकिस्तान पर एक के बाद एक कार्रवाई जारी रखी है और सिंधु जल समझौता तोड़ने के बाद सोमवार को पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स से जुड़ी सामग्री को भी बैन करने का फैसला किया है। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें