फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्रवात ‘लेकिमा’ ने पूर्वी चीन में मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हुई

Mon, 12 Aug 2019 05:57 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चक्रवात (सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

पूर्वी चीन में चक्रवात ‘लेकिमा’ से 11 और लोगों की मौत हो जाने के बाद सोमवार तक इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ कर 44 हो गई। चक्रवात के बाद लापता हुए लोगों की तलाश की जा रही है। इससे 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।चक्रवात ‘लेकिमा’ शनिवार की दोपहर वेंलिंग शहर पहुंचा ।

विज्ञापन


इस दौरान 187 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और भीषण बारिश हुई। यह इस वर्ष का सबसे शक्तिशाली चक्रवात है। शिन्हुआ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चीन के दो प्रांतों में चक्रवात से 44 लोग मारे गए हैं और 16 लापता हैं। चक्रवात ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है।

रिपोर्ट में झेजियांग प्रांतीय बाढ़ नियंत्रण मुख्यालय ने बताया कि सोमवार को सुबह तक प्रांत में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 39 हो गई, वहीं नौ लोग लापता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें