फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मदन बी लोकुर ने फिजी के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश की शपथ ली

Mon, 12 Aug 2019 05:33 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जस्टिस मदन बी लोकुर (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मदन बी लोकुर ने सोमवार को फिजी के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश की शपथ ली। वह फिजी में अप्रवासी पैनल का हिस्सा होंगे। उनका कार्यकाल तीन साल होगा। फिजी के राष्ट्रपति जिओजी कोनरोते ने कार्यकारी चीफ जस्टिस कमल कुमार की मौजूदगी में जस्टिस लोकुर को शपथ दिलाई। यह पहला मौका है जब कोई भारतीय जज दूसरे देश की शीर्ष अदालत में जज बना है। 
विज्ञापन


जस्टिस लोकुर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हुए थे। पिछले साल तत्कालीन चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस करने वाले चार जजों में शामिल रहे जस्टिस लोकुर 31 दिसंबर 2018 को सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हुए थे।

बताया जाता है कि रिटायरमेंट वाले दिन ही उन्हें फिजी सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की तरफ से अपने यहां गैर-नागरिक पैनल में जज के तौर पर शामिल होने का प्रस्ताव मिला था। इस प्रस्ताव को जस्टिस लोकुर ने स्वीकार कर लिया था। उनकी नियुक्ति 15 अगस्त से होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें