फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Colombia: कोलंबिया में FARC के असंतुष्ट गुटों का थाने पर हमला; एक पुलिस अधिकारी की मौत, चार घायल

Mon, 15 Sep 2025 03:22 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोगोटा

सार

कोलंबिया के काउका प्रांत में एफएआरसी के विद्रोही गुटों ने पुलिस थाने पर हमला किया। इसमें एक पुलिस अधिकारी की मौत और चार लोग घायल हो गए। सेना ने हालात काबू में किए। ये वे विद्रोही गुट हैं, जिन्होंने 2016 शांति समझौता नहीं माना और अब नागरिकों को मानव ढाल बनाकर हमले कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया के निष्क्रिय क्रांतिकारी सशस्त्र बलों (FARC) के असंतुष्ट गुटों ने रविवार (स्थानीय समयनुसार) को दक्षिण-पश्चिमी इलाके में एक पुलिस थाने पर हमला किया। अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


सेना ने बताया कि काउका प्रांत के कार्मेलो शहर में पुलिस पर हुए हमले के बाद हालात काबू करने के लिए सेना भेजी गई। सेना ने कहा कि यह हमला पुलिस की आपराधिक गिरोहों पर हुई कार्रवाई के जवाब में किया गया। 

ये भी पढ़ें: US: अमेरिकी चैनल के होस्ट ब्रायन ने माफी मांगी, कहा- बेघर मानसिक रोगियों को फांसी की बात बेहद असंवेदनशील थी
विज्ञापन


एफएआरसी के विद्रोही गुटों का नेतृत्व कर रहा नेस्टर ग्रेगोरियो वेरा
सेना ने बताया कि हमले के पीछे एफएआरसी के वे विद्रोही गुट हैं, जिन्होंने 2016 के शांति समझौते को स्वीकार नहीं किया था। एफएआरसी ने दशकों तक सरकार के खिलाफ हत्या, अपहरण और बम धमाकों जैसे हमले किए थे। वर्तमान में इन गुटों का नेतृत्व नेस्टर ग्रेगोरियो वेरा कर रहा है, जिन्हें इवान मोर्डिस्को के नाम से जाना जाता है। ये देश के सबसे वांछित अपराधियों में से एक है। हाल ही में उसकी टुकड़ियों ने राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो की सरकार के साथ शांति वार्ता से खुद को अलग कर लिया था।

विद्रोही गुटों ने आम नागरिकों को मानव ढाल बनाया 
कोलंबियाई सेना का कहना है कि विद्रोही गुटों ने आम नागरिकों को मानव ढाल बनाकर पुलिस और सेना की कार्रवाई को रोकने की कोशिश की। काउका के गवर्नर ऑक्टेवियो गुजमान ने एक्स पर कहा कि उन्होंने रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज को तत्काल फोन करके सार्वजनिक व्यवस्था बहाल करने और स्थानीय आबादी की रक्षा के लिए मदद मांगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Charlie Kirk Case: कांग्रेस की जांच का सामना करेंगे FBI निदेशक पटेल, इस हफ्ते सीनेट के सामने होंगे पेश

गोलीबारी से बचने के लिए लोग छिप गए
स्थानीय मीडिया ने वीडियो साझा किए हैं, जिनमें निवासी गोलीबारी से बचने के लिए छिपते नजर आ रहे हैं। कुछ वीडियो में पुलिस थाने पर हुई गोलीबारी और ग्रेनेड से हमला दिखाया गया है, जिसमें फंसे पुलिसकर्मी मदद की गुहार लगा रहे थे। अगस्त के अंत में भी काउका प्रांत में पुलिस पर ऐसा ही हमला हुआ था, जिसमें कम से कम तीन पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें