मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले का आरोपी जर्मनी का रहने वाला है। स्पेन में उस पर यौन उत्पीड़न और प्राइवेसी भंग करने के सात आरोप लगाए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी पिछले कई सालों से ऐसा कर रहा था।
प्रोफेशनल मसाज की सर्विस देने के बहाने महिलाओं के प्राइवेट वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। हैरान कर देने वाला ये मामला स्पेन का है। चोरी से सीक्रेट कैमरे लगाकर मसाज के बहाने महिलाओं के वीडियो शूट करने के इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले का आरोपी जर्मनी का रहने वाला है। स्पेन में उस पर यौन उत्पीड़न और प्राइवेसी भंग करने के सात आरोप लगाए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी पिछले कई सालों से ऐसा कर रहा था। साल 2005 से 2020 के बीच उसने ऐसी कई घटनाओं को अंजाम दिया। आरोपी अपने मसाज सेंटर में सीक्रेट कैमरे लगाकर ग्राहकों के वीडियो शूट करता था। इतना ही नहीं वह महिला ग्राहकों को गलत तरीके से भी छूता था।
इसका खुलासा तब हुआ जब एक 15 साल की लड़की की मां ने इस बारे में शिकायत की। महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ जांच शुरू की गई। 15 साल की लड़की की मां ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया गया था। इस मामले में जब पुलिस ने जांच की तो आरोपी के मसाज पार्लर में दो सीक्रेट कैमरे लगे मिले थे। इसके अलावा कई अन्य रिकॉर्डिंग भी मिलीं। इन रिकार्डिंग्स में करीब 20 महिलाएं दिख रही थी। वीडियो में गलत तरीके से महिलाओं के मसाज के पलों को कैद किया गया था।
विज्ञापन
इस मामले में फिलहाल 'ज्यूडिशियल पुलिस टीम ऑफ द सिविल गार्ड ऑफ प्यूर्टो रिको' अन्य पीड़ित लोगों की तलाश में जुटे हैं, जिनकी अवैध तौर पर रिकॉर्डिंग की गई थी।