फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में ट्रक ने राहगीरों को मारी टक्कर, आठ घायल

Tue, 14 Feb 2023 02:28 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

न्यूयॉर्क शहर की पुलिस आयुक्त ने कहा कि बे रिज (Bay Ridge) इलाके में हुई इस घटना में एक पुलिस अधिकारी सहित आठ लोग घायल हुए हैं। चार लोगों की हालत गंभीर है और चार को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
New York Truck Hits Pedestrians - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सोमवार को एक ट्रक ने कई राहगीरों को टक्कर मार दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रुकलिन बोरो में ट्रक चालक ने उसका पीछा कर रही पुलिस से बचने के दौरान वाहन से आठ लोगों को टक्कर मार दी। बाद में अधिकारियों ने वाहन को नियंत्रित कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क शहर की पुलिस आयुक्त ने सोमवार को कहा कि बे रिज (Bay Ridge) इलाके में हुई इस घटना में एक पुलिस अधिकारी सहित आठ लोग घायल हुए हैं। चार लोगों की हालत गंभीर है और चार को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, घटना को लेकर स्थानीय नगर परिषद के सदस्य जस्टिन ब्रैनन ने बताया कि यह अचानक हुई घटना लग रही है, लेकिन इसके पीछे जरूर कोई उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आरोपी ड्राइवर जो कुछ कर रहा था, उसे वह पता था और जानता था कि वह लोगों को मार रहा है। जब ड्राइवर को वाहन से खींच लिया गया, तो उसने पुलिस से कहा, "मैं मरना चाहता हूं।"

वहीं, इस घटना का वीडियो भी टीवी पर प्रसारित किया गया है, जिसमें वाहन फुटपाथ पर पैदल चल रहे यात्रियों को टक्कर मारता दिख रहा है, जिसका पीछा एक पुलिस क्रूजर कर रही है। बता दें, वर्ष 2017 में भी न्यूयॉर्क शहर में एक ट्रक चालक ने जानबूझकर सड़क पर चल रही भीड़ को रौंद दिया था, जिसमें आठ लोग मारे गए थे। सोमवार को ही इस मामले के ट्रायल के दौरान संघीय जूरी ने इस बात पर बहस की कि आरोपी को मौत की सजा दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें