फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में सिख परिवार की हत्या: आरोपी पर फर्स्ट डिग्री हत्या के चार आरोप, वकील खोजने के लिए मांगा समय

Tue, 11 Oct 2022 10:21 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला , सैन फ्रांसिस्को

सार

हत्यारोपी सालगाडो सोमवार को वीडियो लिंक के जरिए कोर्ट में पेश हुआ। उसने याचिका दायर नहीं की और वकील खोजने के लिए और समय मांगा। गुरुवार को उसे फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
यूएस पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैलिफोर्निया में एक बच्ची सहित भारतीय मूल के सिख परिवार के चार सदस्यों के अपहरण और हत्या में शामिल आरोपी पर फर्स्ट-डिग्री हत्या के चार आरोप लगाए गए हैं। इस घटना में पिछले हफ्ते आठ महीने की आरोही ढेरी, उसकी 27 वर्षीय मां जसलीन कौर, 36 वर्षीय पिता जसदीप सिंह औ 39 वर्षीय चाचा अमनदीप सिंह का बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया गया और उसकी हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन


इनके अपहरण और हत्या में शामिल जीसस सालगाडो को 6 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को उस पर फर्स्ट-डिग्री हत्या के चार मामलों का आरोप लगाया गया। मर्सिड काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के कार्यालय ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा कि वह इस साल यह तय नहीं करेगा कि 48 वर्षीय सालगाडो के मामले में मौत की सजा को आगे बढ़ाया जाए या नहीं। अगर दोषी ठहराया जाता है, तो वह अपना शेष जीवन जेल में बिता सकता है। जिला अटॉर्नी किम्बर्ली लुईस ने आरोपों से परे मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

सालगाडो सोमवार को वीडियो लिंक के जरिए कोर्ट में पेश हुआ। उसने याचिका दायर नहीं की और वकील खोजने के लिए और समय मांगा। गुरुवार को उसे फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। परिवार के लापता होने की जांच 3 अक्टूबर को शुरू हुई जब पुलिस को विंटन शहर में अमनदीप का ट्रक जलता हुआ दिखा था। जब परिवार के सदस्य अमनदीप या उसके भाई और भाभी या दंपति के बच्चे का पता नहीं लगा सके, तो उन्होंने परिवार के लापता होने की सूचना दी थी।
विज्ञापन


सिख व्यक्ति और उसकी साथी पर गबन मामले में ऑस्ट्रेलिया में मुकदमा 
एक भारतीय मूल के सिख व्यक्ति और उसकी मलेशियाई साथी, जिन्हें बुल्गारिया में एक प्रशासनिक गड़बड़ी के बाद गलती से एक क्रिप्टोकरेंसी कंपनी से 10.4 मिलियन डॉलर मिले थे, उन पर ऑस्ट्रेलिया में मुकदमा चल रहा है। दंपति ने 1.2 मिलियन डॉलर का घर खरीदने के साथ ही बाकी चीजों पर पैसा खर्च कर दिया।  

37 वर्षीय जतिंदर सिंह और उसकी साथी थेवामनोगरी मणिवेल (40) मंगलवार को मेलबर्न मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुए। समाचार वेबसाइट ब्रिस्बेन टाइम्स के मुताबिक, अदालत को बताया गया कि कंपनी, क्रिप्टो डॉट कॉम ने मई 2021 में मनीवेल के ऑस्ट्रेलियाई बैंक खाते में 100 अमेरिकी डॉलर वापस करने का फैसला किया था, लेकिन गलती से 10.4 मिलियन डॉलर का भुगतान कर दिया। 

दिसंबर 2021 में हांगकांग में एक वित्तीय ऑडिट के बाद गलती का खुलासा होने के बाद कंपनी को गलत भुगतान के बारे में पता चला। बाद की जांच में पाया गया कि बुल्गारिया में एक कर्मचारी ने एक्सेल स्प्रेडशीट में गलत तरीके से 10.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर दर्ज किए थे। क्रिप्टो डॉट कॉम के साथ खाता रखने वाले सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने कंपनी से पैसा जीता था। मलेशियाई नागरिक मनिवेल को मार्च में मेलबर्न हवाई अड्डे पर दक्षिण-पूर्व एशियाई काउंटी के लिए एकतरफा टिकट के साथ गिरफ्तार किया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें