फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी: कोरोना सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए नकली हाथ पर वैक्सीन लगवाने की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 05 Dec 2021 07:56 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

आरोपी ने प्रशासन को गुमराह करने के लिए नकली हाथ पर टीका लेने के लिए पहुंच गया था। जैसे ही स्वास्थ्य कर्मी उसे हाथ बढ़ाने के लिए कहा तो उसने नकली हाथ पर इंजेक्शन देने की मांग की। इस पर स्वास्थ्यकर्मी को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
भारत में कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली में कोरोना वैक्सीन लेने के नाम पर एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। कोरोना सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए शख्स ने आर्टिफिशियल हाथ पर टीका लगवाने की कोशिश की। शख्स पर आरोप है कि वैक्सीन लेने के लिए उसने नकली हाथ का सहारा लिया। स्वास्थ्यकर्मी ने इसकी सूचना  पुलिस को। पुलिस ने मौके पर पुहंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डेंटल डॉक्टर है। आरोपी द्वारा टीकाकरण से इनकार करने उसे निलंबित भी कर दिया गया है। यह घटना तब सामने आई जब रवेना में एक डॉक्टर को वैक्सीन से इनकार करने वाले मरीजों को नकली टीकाकरण प्रमाण पत्र जारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


पीडमोंट क्षेत्रीय सरकार के नेता अल्बर्ट सिरियो ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया, 'आदमी की हरकतें  उस बलिदान के साथ अस्वीकार्य थीं जो हमारे पूरे समुदाय ने महामारी के दौरान मानव जीवन, सामाजिक और आर्थिक लागत के संदर्भ में चुकाई है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें