संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने बड़ी चूक करते हुए ट्विटर पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को 'विदेश मंत्री' लिख दिया। लोधी ने ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री इमरान खान ने आज सुबह ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन से मुलाकात की।'
लोधी ने 2017 में संयुक्त राष्ट्र में एक घायल लड़की की तस्वीर दिखाते हुए कहा था कि यह तस्वीर कश्मीर में क्रूरता का सबूत दे रही है, लेकिन वह तस्वीर 17 वर्षीय फलस्तीनी लड़की की निकली जो गाजा में इस्राइली हमले में घायल हो गई थी। यह तस्वीर साल 2014 में पुरस्कार विजेता फोटोग्राफर हेदी लेवीन ने खींची थी।