फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेशिया : भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक की सजा बरकरार

Thu, 09 Dec 2021 03:43 AM IST
सुभाष कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला, पुत्राजाया

सार

उच्च न्यायालय ने 1 एमडीबी की पूर्व ईकाई एसआरसी इंटरनेशनल से 90.9 लाख डॉलर अवैध रूप से लेने के लिए जुलाई 2020 में नजीब को सत्ता के दुरुपयोग, आपराधिक विश्वास भंग और धन शोधन का दोषी ठहराया था।
विज्ञापन
मलयेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयेशिया की अपीलीय अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक को 1 एमडीबी राजकोष से लाखों डॉलर के गबन के जुर्म में सुनाई गई 12 साल की जेल की सजा बुधवार को बरकरार रखी है। इस मामले के चलते 2018 में नजीब रज्जाक की सरकार गिर चुकी है। 

विज्ञापन


उच्च न्यायालय ने 1 एमडीबी की पूर्व ईकाई एसआरसी इंटरनेशनल से 90.9 लाख डॉलर अवैध रूप से लेने के लिए जुलाई 2020 में नजीब को सत्ता के दुरुपयोग, आपराधिक विश्वास भंग और धन शोधन का दोषी ठहराया था। यह फैसला नजीब के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के कई मामलों में से पहला था जो 1 एमडीबी घोटाले से जुड़ा है। इसके चलते अमेरिका तथा कई अन्य देशों में जांच शुरू की गई। अमेरिकी जांचकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नजीब के साथियों ने 1 एमडीबी से 4.5 अरब डॉलर से अधिक धनराशि चुराई और धन शोधन किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें