मारिया दीदी का स्वागत रियर एडमिरल टीवीएस प्रसन्ना ने किया। मारिया दीदी ने बीते दिनों एक रक्षा सम्मेलन में मालदीव को भारत की ओर से मिल रहे सहयोग की सराहना की थी।
मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया अहमद दीदी छह दिन की भारत यात्रा पर मंगलवार को कोच्चि पहुंचीं। वह केरल के कोच्चि व कन्नूर का दौरा करेंगी। वह भारतीय नौसेना अकादमी की दीक्षांत परेड की समीक्षा करेंगी। वह भारतीय नौसेना अकादमी में पासिंग आउट परेड की समीक्षा करने वाली पहली विदेशी रक्षा मंत्री होंगी
विज्ञापन
मारिया दीदी का स्वागत रियर एडमिरल टीवीएस प्रसन्ना ने किया। मारिया दीदी ने बीते दिनों एक रक्षा सम्मेलन में मालदीव को भारत की ओर से मिल रहे सहयोग की सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि आज मालदीव और भारत के बीच संबंध काफी मजबूत हैं। यह हमारे साझा मूल्यों और इतिहास पर ही निर्भर नहीं है, बल्कि जरूरत के समय सबसे पहले भारत हमारी मदद के लिए खड़ा हुआ है।
मालदीव की रक्षा मंत्री ने कहा कि 2004 में सुनामी आपदा से लेकर कोरोना महामारी तक से निपटने में भारत ने सबसे पहले मदद दी है। मालदीव के राष्ट्रपति और लोगों की तरफ से मैं भारत की सरकार और लोगों की हमारे देश की हर क्षेत्र में प्रगति में सहयोग के लिए प्रशंसा करती हूं। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के प्रयास में हम भारत को शुभकामनाएं देते हैं।
विज्ञापन
भारत ने पिछले वर्ष सितंबर में मालदीव को महामारी के आर्थिक प्रभाव को कम करने में मदद के लिए 25 करोड़ डॉलर का सहयोग दिया जिसके लिए मालदीव ने भारत को धन्यवाद दिया।