सार
मालदीव ने एक नवंबर से ऐतिहासिक कानून लागू किया है, जिसके तहत 2007 के बाद जन्मा कोई भी व्यक्ति अब सिगरेट, तंबाकू या ई-सिगरेट खरीद या पी नहीं सकेगा। उल्लंघन पर भारी जुर्माना लगेगा। यह कदम युवाओं को नशे से दूर रख स्वस्थ समाज बनाने की दिशा में उठाया गया है।
सांसों को धुआं-मुक्त बनाने की दिशा में मालदीव ने साहसिक कदम उठाया है। देश ने 1 नवंबर से वह ऐतिहासिक कानून लागू कर दिया है जिसके तहत 2007 के बाद जन्मा कोई भी व्यक्ति चाहे वह नागरिक हो या सैलानी अब सिगरेट, तंबाकू, ई-सिगरेट या वेपिंग उत्पाद न खरीद सकेगा, न इस्तेमाल कर सकेगा। इससे मालदीव दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने पूरी नई पीढ़ी के लिए धूम्रपान को हमेशा के लिए अतीत बना दिया।