फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेशिया के महिला मंत्री का विवादित बयान: अगर पत्नी जिद पर अड़े तो पति करें पिटाई, ताकि वो अनुशासित रहे सके

Thu, 17 Feb 2022 01:25 PM IST
रोमा रागिनी वर्ल्ड डेस्क अमर उजाला, कुआलालंपुर

सार

मलेशिया की एक महिला मंत्री ने पत्नी के जिद करने पर पतियों को अलग सोने की सलाह दी। वहीं नहीं मानने पर पुरुषों को पत्नियों को पीटने को कहा। इस बयान के बाद लोग उनसे इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
मलेशिया की मंत्री सिती जैला मोहम्मद युसॉफ - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलेशिया की एक महिला मंत्री ने घरेलू हिंसा को बढ़ावा देने वाला बयान दिया है। उनके बयान से विवाद हो गया है। मंत्री ने कहा कि यदि पत्नी जिद पर अड़ी रहती है और अभद्र व्यवहार करती है तो पति को उसकी पिटाई करनी चाहिए। जिससे पत्नी अनुशासित रह सके। इससे पहले भी सिती ने पति के मारने पर महिलाओं को उन्हें माफ करने को कहा था
विज्ञापन


महिलाओं को पीटने की वकालत करने वाली ये महिला मलेशिया की महिला, परिवार और सामुदायिक विकास की उपमंत्री सिती जैला मोहम्मद युसॉफ हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो मिनट का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे उन्होंने 'मदर टिप्स' का नाम दिया है। वीडियो में उपमंत्री ने पतियों को पत्नियों को मारने की सलाह दी है। सिती जैला मोहम्मद ने कहा कि वे अपनी पत्नियों के साथ बात करके उन्हें अनुशासित करें। अगर उनकी पत्नी सलाह मानने से इनकार करती है तो उनके साथ तीन दिन तक ना सोए। वे अलग सोने के बाद भी अपना व्यवहार नहीं बदलती है तो पति सख्ती दिखाएं। वे अपनी पत्नियों की पिटाई करें। वहीं महिला मंत्री ने पतियों को ज्यादा कठोर सख्ती ना दिखाने को कहा है। जिससे पत्नी को पता चल सके कि उनके पति कितने सख्त हैं और क्या बदलाव चाहते हैं?

पत्नियों को बताए पति के दिल जीतने के गुर
मलेशिया की ये मंत्री यहीं नहीं रुकी। उन्होंने महिलाओं को पतियों का दिल जीतने की सलाह भी दे डाली। सिती जैला युसॉफ ने कहा कि अगर महिलाएं अपने पति का दिल जीतना चाहती हैं तो उनकी अनुमति मिलने पर ही उनसे कुछ कहें। उन्होंने महिलाओं से कहा कि अपने पतियों से तभी बात करें जब वे शांत हों। खाना खा चुके हों और प्रार्थना कर चुके हों और आराम कर रहे हों। जब आप बोलना चाहती हैं तो पहले उनसे अनुमति लें। 
विज्ञापन


उनके इस बयान से लोग नाराज हैं। लोग मंत्री के बयान की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। सिती जैला पैन मलेशिया इस्लामिक पार्टी की सांसद हैं। उनके इस बयान से विवाद हो गया है। कई संगठन उनसे इस्तीफे के मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें