फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaysia: कुआलालंपुर में फुटपाथ ढहने के बाद नाले में बह गईं आंध्र प्रदेश की महिला, खोज और बचाव अभियान जारी

Sun, 25 Aug 2024 04:21 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर

सार

Malaysia: महिला की पहचान विजलक्ष्मी के रूप में हुई है। वह चित्तूर जिले के अनिगनिपल्ली गांव की रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि विजयलक्ष्मी अपने पति और बेटे के साथ फुटपाथ पर चल रही थीं, तभी जमीन धंस गई।
विज्ञापन
जांच में जुटे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयेशिया की राजधानी कुआला लंपुर में आंध्र प्रदेश की एक महिला गायब हो गई हैं। खबरों के मुताबिक, महिला फुटपाथ पर चल रही थीं, तभी अचानक फुटपाथ ढह गया और वह नाले में बह गईं। 

विज्ञापन


महिला की पहचान विजलक्ष्मी (45 वर्षीय) के रूप में हुई है। वह चित्तूर जिले के अनिगनिपल्ली गांव की रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि विजयलक्ष्मी अपने पति और बेटे के साथ फुटपाथ पर चल रही थीं, तभी जमीन धंस गई। इस दौरान उनके पति और बेटे बच  गए, वह नाली में बह गईं। 

कुआला लंपुर के नागरिक प्राधिकरण ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। महिला की खोज जारी है। शनिवार शाम तक विजयलक्ष्मी का कोई पता नहीं चला। विजयलक्ष्मी कारोबार के सिलसिले में अक्सर मलयेशिया और सिंगापुर की यात्रा करती थीं। 
विज्ञापन

   
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश प्रवासी तेलुगू सोसायटी के अधिकारियों को प्रभावी खोज अभियान चलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री मानव संसाधन विकास मंत्री नारा लोकेश के साथ स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें