फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaysia: मलयेशिया में नौसेना के दो हेलीकॉप्टर टकराने के बाद क्रैश हुए, क्रू के सभी 10 सदस्यों की मौत

Tue, 23 Apr 2024 09:37 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर

सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ, जब एक हेलीकॉप्टर का रोटर (पंखा) दूसरे हेलीकॉप्टर से टकरा गया और दोनों ही स्टेडियम के ग्राउंड में गिर गए।
विज्ञापन
मलयेशिया में आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुए दो हेलीकॉप्टर। - फोटो : X/Arthur Morgan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयेशिया में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई। यहां नौसेना के दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। बताया गया है कि यह हेलीकॉप्टर रॉयल मलयेशिन नेवी के एक समारोह के लिए तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान दोनों हवा में आपस में टकरा गए। इस घटना में हेलीकॉप्टर पर सवार 10 क्रू सदस्यों की मौत हो गई । 
विज्ञापन

मलयेशियाई नौसेना के मुताबिक, घटना लुमुत नौसैन्य बेस पर सुबह करीब 9.30 बजे हुई। दुर्घटना के बाद सभी मृतकों के शव को लुमुत आर्मी बेस अस्पताल ले जाया गया। यहां उनकी पहचान के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ, जब एक हेलीकॉप्टर का रोटर (पंखा) दूसरे हेलीकॉप्टर से टकरा गया और दोनों ही स्टेडियम के ग्राउंड में गिर गए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें