फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी बच्चों को स्कूल भेजने के लिए मलाला ने संयुक्त राष्ट्र से आग्रह किया

Sun, 15 Sep 2019 01:37 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

  • कश्मीर पर मलाला ने मांगी संयुक्त राष्ट्र से मदद।
  • कहा घाटी में तनाव भरे हालात के बीच शांति लाएं।
  • यूसुफजई ने यूएनजीए के नेताओं और अन्य से कश्मीर में शांति लाने की दिशा में काम करने को कहा।
विज्ञापन
malala yousafzai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित और पाकिस्तान की शिक्षा अधिकार कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई ने घाटी में तनाव भरे हालात के बीच संयुक्त राष्ट्र से कश्मीर में शांति लाने और बच्चों को दोबारा स्कूल भेजने में मदद करने की दिशा में काम करने की अपील की है।

विज्ञापन


भारत सरकार की ओर से पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने और पाबंदियां लगाने के बाद से ही समूची घाटी में आम जनजीवन प्रभावित है। ज्यादातर दुकानें और स्कूल बंद हैं तथा सार्वजनिक परिवहन सड़कों से नदारद है।

यूसुफजई ने कहा, ‘‘मैं यूएनजीए के नेताओं और अन्य से कश्मीर में शांति लाने की दिशा में काम करने, कश्मीरियों की आवाज सुनने और बच्चे स्कूलों की ओर लौट सकें, इसमें मदद करने का अनुरोध कर रही हूं।’’
विज्ञापन


22 साल की मलाला ने कहा कि वह उन रिपोर्टों से चिंतित हैं जिनमें कहा गया है कि 40 दिन से ज्यादा वक्त से बच्चे स्कूल नहीं जा सके हैं,लड़कियां घर से निकलने में डर रही हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं कश्मीर में रहने वाली लड़कियों से अभी सीधे बातचीत करना चाहती हूं। कश्मीर में संचार माध्यमों पर पाबंदियों की वजह से लोगों की कहानियां जानने के लिए बहुत से लोगों को काफी काम करना पड़ा। कश्मीरी दुनिया से कटे हुए हैं और वह अपनी बात नहीं रख पा रहे हैं। कश्मीर को बोलने दो।’’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें