फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: गर्भपात करने वाले डॉक्टर के घर से मिले 2000 से ज्यादा भ्रूणों के अवशेष

Sun, 15 Sep 2019 01:11 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इलिनोइस
विज्ञापन
embryo
विज्ञापन

अमेरिका के इंडियाना के एक गर्भपात क्लिनिक के एक दिवंगत डॉक्टर के इलिनोइस स्थित आवास से 2,000 से भी ज्यादा भ्रूणों के अवशेष मिले हैं। इन भ्रूणों को मेडिकल तरीके से संरक्षित करके रखा गया है।

विज्ञापन


विल काउंटी के शेरिफ कार्यालय ने शुक्रवार देर शाम बताया कि डॉक्टर उल्रिच क्लोफर के परिवार के एक वकील ने गुरुवार को कोरोनर कार्यालय में संपर्क कर मकान में भ्रूणों के अवशेष होने की आशंका जताई थी। गौरतलब है कि डॉक्टर की मौत पिछले ही सप्ताह हुई है।

शेरिफ कार्यालय ने बताया कि वहां से 2,246 भ्रूण मिले हैं जिन्हें मेडिकल तरीके से संरक्षित करके रखा गया था, लेकिन मकान के भीतर किसी भी तरह के ऑपरेशन आदि का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। कोरोनर कार्यालय ने भ्रूणों को जब्त कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें