पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के नुश्की, सेवी, पंजगुर और केच जिलों में 20 से 23 नवंबर के बीच सुरक्षाबलों ने आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए। पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, इन कार्रवाइयों में 12 आतंकी मारे गए। सेना ने मारे गए आतंकियों के भारत से जुड़े होने का आरोप लगाया है, लेकिन इसके समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया है। भारत पहले ही पाकिस्तान के इस दावे को दुष्प्रचार बता चुका है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षाबलों ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 आतंकियों को मार गिराया है। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के मुताबिक, 20 नवंबर से अब तक चार अलग-अलग जिलों में खुफिया जानकारी के आधार पर ये अभियान चलाए गए। इस दौरान कई आतंकी ठिकानों को भी निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
नुश्की में सबसे बड़ी कार्रवाई, 8 आतंकी मारे गए
आईएसपीआर के अनुसार, सबसे पहले नुश्की जिले में एक आतंकी ठिकाने पर सुरक्षाबलों ने छापा मारा। इस दौरान दोनों तरफ से काफी देर तक गोलीबारी हुई। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने आठ आतंकियों को मार गिराया। मौके से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए।
सेवी में दो आतंकी ढेर
21 नवंबर को सेवी जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की संदिग्ध गतिविधि देखी। इसके बाद इलाके में कार्रवाई शुरू की गई। मुठभेड़ के दौरान दो आतंकी मारे गए। सेना का कहना है कि यह अभियान खुफिया जानकारी मिलने के बाद चलाया गया था।
विज्ञापन
पंजगुर और केच में भी कार्रवाई
22 और 23 नवंबर को पंजगुर और केच जिलों में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग अभियान चलाए। इस दौरान आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया और दो आतंकी मारे गए। इस तरह चार दिनों के भीतर चार जिलों में हुई कार्रवाई में कुल 12 आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया है।
भारत पर लगाए गंभीर आरोप
पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि मारे गए सभी आतंकी भारत समर्थित संगठन 'फितना-अल-हिंदुस्तान' से जुड़े थे। हालांकि, ISPR ने अपने इस दावे के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया। पाकिस्तान सरकार ने पिछले साल बलूचिस्तान में सक्रिय कई आतंकी संगठनों को इसी नाम से संबोधित करना शुरू किया था। उसका आरोप है कि ये संगठन भारत के इशारे पर आतंकी गतिविधियां चलाते हैं।
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने उठाए थे सवाल
पाकिस्तान के इन आरोपों पर भारत पहले भी कड़ी आपत्ति जता चुका है। जून में संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान के इस रवैये की आलोचना की थी। भारत ने कहा था कि अपने ही देश में सक्रिय संगठनों को 'फितना-अल-हिंदुस्तान' नाम देना धार्मिक शब्दावली की आड़ में सरकारी स्तर पर फैलाया जा रहा दुष्प्रचार और भ्रामक जानकारी है।