फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने कहा- धमाकों का मुख्य हमलावर मारा गया

Fri, 26 Apr 2019 12:38 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीलंका में चर्च के अंदर हुए धमाके के बाद का मंजर (फाइल फोटो)
विज्ञापन

 

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने शुक्रवार को बताया कि ईस्टर पर हुए आतंकी हमलों का मुख्य हमलावर जहरान हाशिम धमाकों में मारा गया है। हाशिम एक कट्टर उपदेशक था जो कोलंबो के पांच सितारा होटल शंगरीला में हुए धमाकों में मारा गया। सिरिसेना ने कहा कि हाशिम ने एक अन्य आत्मघाती हमलावर के साथ मिलकर सैलानियों में लोकप्रिय इस होटल पर हमला किया था। दूसरे हमलावर की पहचान इल्हाम के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि श्रीलंकाई खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, इस्लामिक स्टेट (आईएस) से संबंध रखने वाले लगभग 140 संदिग्ध देश में सक्रिय थे और पुलिस अब भी 70 लोगों को तलाश रही है। जल्द ही बाकी संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अभी यह साफ नहीं है कि ये लोग देश छोड़कर भाग चुके हैं या देश के भीतर ही छुपे हैं। रविवार को ईस्टर पर नौ आत्मघाती हमलावरों ने राजधानी कोलंबो समेत तीन शहरों में चर्चों और पांच सितारा होटलों को निशाना बनाया था, जिनमें सैकड़ों लोग मारे गए थे।

श्रीलंका में मौत का आंकड़ा घटकर 253 हुआ

धमाकों में मारे गए लोगों से संबंधित नए आंकड़े सामने आए हैं। श्रीलंका सरकार की ओर से जारी संशोधित आंकड़े के मुताबिक, मृतकों की संख्या 359 नहीं बल्कि 253 है। स्वास्थ्य मामलों के डायरेक्टर जनरल ने कहा कि मौत के आंकड़े ज्यादा इसलिए बता दिए गए क्योंकि क्षतिग्रस्त शवों की गिनती अलग-अलग बिखरे अंगों के आधार पर हुई थी।

पुलिस प्रमुख जयसुंदरा ने भी दिया इस्तीफा

रक्षा सचिव के बाद अब श्रीलंका के पुलिस प्रमुख पुजिथ जयसुंदरा ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को रक्षा सचिव हेमासिरी फर्नांडो ने अपना पद छोड़ दिया था। राष्ट्रपति सिरिसेना ने दोनों शीर्ष अधिकारियों से इस्तीफा देने को कहा था।

ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया ने जारी की एडवाइजरी

अमेरिका और कनाडा के बाद अब ब्रिटेन व ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को लेकर अपने नागरिकों के लिए यात्रा एडवाइजरी जारी की है। दोनों देशों ने अपने नागरिकों से श्रीलंका की यात्रा पर जाने से बचने की सलाह दी है। साथ ही श्रीलंका में अपने नागरिकों से भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने को कहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें