फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: लेविस्टन में 22 लोगों की जान लेने वाले संदिग्ध का मिला शव, पुलिस को आत्महत्या का शक

Sat, 28 Oct 2023 08:00 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

 घटना के बाद संदिग्ध हमलावर फरार था, जिसकी तलाश की जा रही थी। दो दिन बाद सुरक्षा अधिकारियों को आरोपी मरा हुआ मिला। 
विज्ञापन
SUSPECT - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के मेन (Maine) राज्य के लेविस्टन शहर में बुधवार देर रात सामूहिक गोलीबारी की घटना में 22 लोगों की मौत और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। तबसे ही सुरक्षा अधिकारी संदिग्ध हमलावर को ढूंढ रहे थे। हालांकि, अब खबर सामने आ रही है कि हमलावर मरा हुआ मिला है। 

संदिग्ध हमलावर फरार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद संदिग्ध हमलावर फरार था, जिसकी तलाश की जा रही थी। दो दिन बाद सुरक्षा अधिकारियों को आरोपी मरा हुआ मिला। इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई, लेकिन अधिकारियों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। 

तस्वीरें फेसबुक पर साझा की थीं

इससे पहले सुरक्षा अधिकारियों ने राइफल के साथ संदिग्ध हमलावर की दो तस्वीरें फेसबुक पर साझा की थीं और संदिग्ध की पहचान करने में जनता से मदद की अपील की थी।

आठ मील दूर जंगल में मिला

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 40 वर्षीय रॉबर्ट कार्ड का शव लेविस्टन से करीब आठ मील दूर जंगल में मिला है। शव एक रीसाइक्लिंग सेंटर के पास पाया गया, जहां से उसे हाल ही में निकाल दिया गया था। सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पुलिस को शक है कि आरोपी ने इस घटना को अंजाम देने के बाद खुदको गोली मारी है। 

मरने वाले पीड़ितों की हुई पहचान
वहीं, घटना के दो दिन बाद शुक्रवार को अधिकारियों ने गोलीबारी की घटना में मारे गए लोगों की पहचान की, जिनमें 70 साल के दंपत्ति से लेकर 14 साल का एक बच्चा तक शामिल है। गोलीबारी की घटना ने दक्षिणी मेन के इस शहर में खौफ पैदा कर दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें