फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikh Family Murdered: सिख परिवार की हत्या का मुख्य आरोपी कोर्ट से बोला- मैं निर्दोष हूं

Fri, 14 Oct 2022 04:24 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को

सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सालगाडो ने कोर्ट से अपने सभी आरोपों के लिए दोषी नहीं होने का अनुरोध किया। सालगाडो की 15 दिसंबर को कोर्ट में फिर सुनवाई होगी।
विज्ञापन
कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के सिख परिवार की हत्या का आरोपी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के सिख परिवार के चार सदस्यों की अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के मुख्य आरोपी यीशु सालगाडो को पुलिस ने घटना के कई दिनों के बाद गिरफ्तार किया था। हालांकि गुरुवार को आरोपी ने अदालत से खुद को दोषी नहीं मानने का अनुरोध किया। वहीं अगर वह दोषी ठहराया जाता है, तो उसकी छूटने की सभी संभावनाएं खत्म हो जाएंगी और वह अपना शेष जीवन जेल में बिताएगा।

विज्ञापन


सालगाडो ने सिख परिवार के चार सदस्यों जसदीप सिंह (36), जसलीन कौर (27), उनकी आठ माह की बच्ची आरोही और 39 वर्षीय अमनदीप सिंह की बंदूक की नोक पर अगवा कर हत्या कर दी थी। साथ ही उस पर बन्दूक रखने का भी आरोप है। सालगाडो को छह अक्तूबर को पुलिस ने पकड़ा था। वहीं आरोपी पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा है। 

15 दिसंबर को कोर्ट में फिर सुनवाई
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सालगाडो ने कोर्ट से अपने सभी आरोपों के लिए दोषी नहीं होने का अनुरोध किया। सालगाडो की 15 दिसंबर को कोर्ट में फिर सुनवाई होगी।
विज्ञापन


परिवार के लापता होने की जांच तीन अक्तूबर को शुरू हुई। पुलिस को विंटन शहर में अमनदीप का आग से जला हुआ ट्रक मिला। जब परिवार के अन्य सदस्य अमनदीप और अन्य लोगों का पता नहीं लगा सके, तो उन्होंने परिवार के लापता होने की सूचना दी। अपहरण के दो दिन बाद कैलिफोर्निया के एक दूरदराज इलाके में खेत में काम करने वाले मजदूर को शव मिले।

बंदूक की नोक पर परिवार का अपहरण किया
मर्सिड काउंटी शेरिफ कार्यालय की तरफ से जांचकर्ताओं को वीडियो में एक संदिग्ध को बंदूक की नोंक पर परिवार का अपहरण करते और ट्रक में ले जाते हुए दिखाया गया। अमेरिका में मारे गए चार भारतीय मूल के सिखों के शोक संतप्त रिश्तेदारों ने कैलिफोर्निया में 300,000 अमरीकी डॉलर से अधिक की राशि जुटाई है, लेकिन उनके बुजुर्ग माता-पिता भारत वापस आ गए हैं।

आत्महत्या का प्रयास किया
शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में कहा कि सालगाडो ने पिछले मंगलवार को आत्महत्या का प्रयास किया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। सालगाडो पर ट्रक में आग लगाने, अवैध रूप से एक बन्दूक रखने और आगजनी करने का भी आरोप है। उनके भाई, अल्बर्टो सालगाडो को भी इस मामले में आपराधिक साजिश और सबूत नष्ट करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। 2005 में सालगाडो एक परिवार को बंदूक की नोंक पर लेकर लूटपाट करने के आरोप में लगभग एक दशक जेल में बीता चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें