अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लॉस एंजिलिस में 5000 से अधिक सैनिकों को उतार दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सैनिकों की संख्या इतनी अधिक है, जितनी सीरिया और ईराक को मिलाकर भी नहीं है।अमेरिकी प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर अनुमान है कि 60 दिनों में लगभग 134 मिलियन यानी लगभग 11.44 अरब से अधिक रुपये खर्च होंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लॉस एंजिलिस में सीरिया और ईराक से भी अधिक सैनिक उतार दिए हैं। इन सैनिकों की तैनाती पर अगले 60 दिन में लगभग ₹11.44 अरब रुपये खर्च होने का अनुमान है।
लॉस एंजिलिस में पुलिस ने 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया
बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इमिग्रेशन नीति के खिलाफ तेज हो रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए ट्रंप प्रशासन ने लॉस एंजिलिस में कर्फ्यू लागू कर दिया है। कर्फ्यू की पहली रात पुलिस ने 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया, अधिकतर पर कर्फ्यू उल्लंघन का आरोप है। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने भीड़ नियंत्रण गोलों का इस्तेमाल भी किया है।