फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉस एंजेलिस में 5000 सैनिक तैनात: कैलिफोर्निया के गवर्नर बोले- सैन्य जाल बिछा रहे ट्रंप, यह लोकतंत्र पर हमला

Wed, 11 Jun 2025 08:15 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।

सार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के लॉस एंजिलिस में सेना को तैनात किया है। एक अनुमान के मुताबिक देश के इस दूसरे सबसे बड़े शहर में नेशनल गार्ड और मरीन को मिलाकर लगभग 5000 सैनिक तैनात किए गए हैं। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने आरोप लगाया है कि ट्रंप सैन्य जाल बिछा रहे हैं। सेना की तैनाती लोकतंत्र पर हमला है।
विज्ञापन
लॉस एंजेलिस की सड़कों पर सेना की तैनाती - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने लॉस एंजिलिस में सेना की तैनाती को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आड़े हाथों लिया है। गवर्नर न्यूसम ने मंगलवार को (स्थानीय समयानुसार) कहा, राष्ट्रपति ट्रंप लॉस एंजिलिस में 'सैन्य जाल बिछा रहे' हैं। गवर्नर न्यूसम डेमोक्रेटिक खेमे से आते हैं। ऐसे में अमेरिका की राजनीति को देखते हुए उनकी टिप्पणी की अहमियत बढ़ जाती है।
विज्ञापन


सुरक्षाबलों ने बर्तन धोने वाले, माली, दिहाड़ी मजदूरों को हिरासत में लिया
गवर्नर न्यूसम ने कहा, ट्रंप की आव्रजन कार्रवाई अपराधियों की गिरफ्तारी से कहीं आगे बढ़ चुकी है। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों में 'बर्तन धोने वाले, माली, दिहाड़ी मजदूर और दर्जी' भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Israel: इस्राइली नौसेना ने पहली बार यमन में किया हमला, हूतियों की सप्लाई चेन काटने की कोशिश
विज्ञापन


लॉस एंजिलिस में सेना की तैनाती अन्य राज्यों के लिए चेतावनी जैसी
ट्रंप के फैसले से असहमत कैलिफोर्निया के गवर्नर ने कहा कि उनकी सहमति या समर्थन के बिना कैलिफोर्निया में नेशनल गार्ड को तैनात करने का ट्रंप का निर्णय अन्य राज्यों के लिए चेतावनी जैसा है। न्यूसम ने कहा कि भले ही यह पहला मामला हो, लेकिन ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई यहीं समाप्त नहीं होने  वाली।

गवर्नर ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
गौरतलब है कि कैलिफोर्निया के गवर्नर न्यूसम ने अदालत में कहा कि सैनिकों का उपयोग आव्रजन कार्रवाई में करना अनुचित है और इससे स्थिति और भड़क सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य को इस फैसले की कोई जानकारी नहीं दी गई थी और इससे कैलिफोर्निया की स्वायत्तता को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: 'लॉस एंजेलिस को फिर बनाएंगे सुरक्षित और साफ', शहर में तनाव के बीच ट्रंप ने किया सेना की ताकत का प्रदर्शन

ट्रंप और गवर्नर के बीच तनातनी
पिछले चार दिनों में भारी हिंसा के चलते ट्रंप ने नौसैनिकों और अतिरिक्त नेशनल गार्ड को लॉस एंजिलिस भेजने का फैसला किया। ट्रंप ने यहां के दंगों पर सख्ती जरूरी बताई। जबकि मेयर करेन बास और गवर्नर न्यूसम ने कहा, यह सच्चाई के उलट है। उन्होंने ट्रंप पर सैन्य कर्मियों को जोड़कर सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया। पुलिस ने भी कहा कि उन्हें मदद की ज़रूरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें