फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली में कोरोना का केंद्र रहे लोम्बार्डी में एक बार फिर होगा लॉकडाउन, तीन हफ्ते तक रात में रहेगा कर्फ्यू 

Wed, 21 Oct 2020 03:36 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लोम्बार्डी
विज्ञापन
दुनिया में कोरोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

इटली के उत्तरी लोम्बार्डी क्षेत्र में तीन सप्ताह के लिए रात के समय के कर्फ्यू लगाने की तैयारी की जा रही है। देशव्यापी लॉकडाउन खत्म किए जाने के बाद यह देश में कोरोना वायरस के खिलाफ उठाया गया सबसे सख्त कदम है। 

विज्ञापन


कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लगाया जाएगा और इसके गुरुवार रात से लागू किए जाने और 13 नवंबर तक चलने की उम्मीद है। इसके साथ ही सप्ताहांत में मध्यम और बड़े शॉपिंग मॉल बंद रहेंगे।



लोम्बार्डी में कोविड-19 के मामलों में नया उछाल देखे जाने के लिए उसे रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। 2020 के शुरुआती महीनों में वायरस की पहली लहर के दौरान इटली में सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र था।
विज्ञापन


कैम्पेनिया के दक्षिणी क्षेत्र ने मंगलवार को घोषणा की कि वह इस नियम का पालन करेगा। क्षेत्रीय प्रमुख विन्सेन्जो डी लुका ने कहा कि इस सप्ताह के आखिर से कर्फ्यू शुरू हो जाएगा।

कैम्पेनिया की घोषणा ऐसे समय में आई है जब क्षेत्रीय हब नेपल्स के मेयर ने चेतावनी दी कि शहर में केवल 15 आईसीयू (गहन देखभाल) के बेड उपलब्ध हैं। 

लोम्बार्डी के स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्टो श्पेरन्जा ने सोमवार को क्षेत्रीय सरकार द्वारा प्रस्तावित एक घंटे की बैठक के बाद क्षेत्र में अधिक प्रतिबंधात्मक उपाय पर अपनी सहमति दी।

क्षेत्रीय अध्यक्ष एटिलियो फोंटाना ने मंगलवार को समाचार पत्र ला रिपब्लिका में कहा कि यह एक उपयुक्त और प्रतीकात्मक रूप से महत्वपूर्ण पहल है, जिसके विशेष रूप से गंभीर आर्थिक परिणाम नहीं होने चाहिए।

मिलान के मेयर, बेप्पे साला, ने फेसबुक पर कहा कि क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि अगर नए कदम नहीं उठाए गए तो, लोम्बार्डी में वर्तमान में आईसीयू में भर्ती 113 लोगों की संख्या, सप्ताह के आखिर तक लगभग 600 तक बढ़ जाएगी।

रविवार को 11,700 से अधिक नए मामलों की घोषणा की गई, जो कि एक दिन पहले के पिछले रिकॉर्ड 10,925 से ज्यादा था। जिससे एक बार फिर लोम्बार्डी सबसे ज्यादा प्रभावित शहर बन गया है, जैसा फरवरी में स्वास्थ्य संकट की शुरुआत में था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें