फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिलगित-बाल्टिस्तान: पाकिस्तान के विरोध में स्थानीय लोगों ने बिजली टॉवर फूंका

Thu, 24 Dec 2020 03:03 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुजफ्फराबाद
विज्ञापन
बिजली टावर - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में अभी भी स्थानीय लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार द्वारा घरों में स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए स्थानीय प्रदर्शनकारियों ने बिजली के एक ट्रांसमिशन टॉवर में आग लगा दी। हालांकि इस क्षेत्र को पहले से ही बिजली नहीं मिल रही है।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा, क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग नहीं कर पा रहे स्थानीय लोग
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार ने स्मार्ट मीटर लगा दिए हैं लेकिन कभी भी बिजली की पर्याप्त आपूर्ति नहीं की गई। जबकि नए मीटर से ज्यादा शुल्क लिया जा रहा है।

प्रदर्शनकारी चाहते हैं कि ये मीटर हटाए जाएं। बता दें कि पाक के अवैध कब्जे वाले इस क्षेत्र में अधिकतम बिजली उत्पादन होता है लेकिन क्षेत्र के लोग बिजली से वंचित हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक भ्रष्टाचार के चलते उनके साथ भेदभाव जारी है।
विज्ञापन


स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों तक का क्षेत्रीय लोग इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। निवासियों की शिकायत है कि बिजली संकट दिन-प्रतिदिन गहराता जा रहा है जिससे न केवल उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है बल्कि उनके स्वास्थ्य और रोजगार पर भी बुरा असर पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुईं तो वे जल और बिजली कार्यालय के बाहर विरोध जताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें