फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी सुरक्षा एक्सचेंज आयोग से जल्द मुक्त होंगे निदेशक एसपी कोठारी

Thu, 24 Dec 2020 02:49 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
अर्थशास्त्री औआर्थिक व जोखिम विश्लेषण विभाग (डेरा) के निदेशक एसपी कोठारी (दाएं) - फोटो : twitter
विज्ञापन

अमेरिकी ‘सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन’ (एसईसी) में मुख्य अर्थशास्त्री और आर्थिक व जोखिम विश्लेषण विभाग (डेरा) के निदेशक एसपी कोठारी जनवरी के अंत में जिम्मेदारी से मुक्त हो जाएंगे। एसईसी अध्यक्ष जे. क्लेटन ने यह जानकारी देते हुए कहा, मुख्य अर्थशास्त्री के तौर पर कोठारी ने घरेलू व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एसईसी को मजबूत किया। 

विज्ञापन


भारतवंशी अधिकारी ने बाजारों व निवेशकों को लेकर एसईसी को दी मजबूती
क्लेटन ने बताया कि एसपी कोठारी ने राष्ट्रपति के वित्तीय बाजार कार्य समूह, वित्तीय स्थिरता निगरानी परिषद और वित्तीय स्थिरता बोर्ड समेत हमारे बाजारों एवं निवेशकों को प्रभावित करने वाले कई मामलों में एसईसी को मजबूत किया है।

कोठारी ने आंतरिक कोविड-19 बाजार निगरानी समूह की भी अध्यक्षता की। इस समूह का गठन आयोग और उसके विभिन्न विभागों की कोविड-19 के बाजार पर पड़े प्रभाव से निपटने में मदद करने के लिए किया गया था।
विज्ञापन


कोठारी ने कहा, दो साल तक आर्थिक एवं जोखिम विश्लेषण विभाग का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात रहा है। उन्होंने कहा, मैं विभाग के प्रतिभाशाली कर्मियों और आयोग के अध्यक्ष एवं अन्य लोगों के सहयोग का आभारी हूं। सभी के साथ मिलकर काम करना मेरा सौभाग्य रहा है और बेहद लाभकारी रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें