ब्रिटेन की सत्तासीन कंजर्वेटिव पार्टी ने दो महीने की लंबी प्रक्रिया के बाद आज यानी सोमवार को संसद के निचले सदन- हाउस ऑफ कॉमन्स में उसका नेता और देश का अगला प्रधानमंत्री तय कर लिया। पीएम पद की इस रेस में आखिर तक सिर्फ दो ही चेहरे बचे थे- पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक और मौजूदा विदेश मंत्री लिज ट्रस। दोनों नेताओं के बीच हुए चुनाव में पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक को 60399 वोट वहीं उनकी प्रतिद्वंदी लिज ट्रस को 81326 वोट मिले।
#WATCH | Liz Truss defeats rival Rishi Sunak to become the new Prime Minister of the United Kingdom pic.twitter.com/Xs4q2A2ldu
2024 में होगी बड़ी जीत
यूके की अगली प्रधानमंत्री के रूप में नामित होने के बाद विदेश सचिव लिज ट्रस ने कहा कि मैं ऊर्जा संकट और ऊर्जा आपूर्ति के साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा पर दीर्घकालिक जरूरतों में करों में कटौती और हमारी अर्थव्यवस्था को विकसित करने के लिए एक बेहतर योजना बनाउंगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम 2024 में कंजर्वेटिव पार्टी को एक बहुत बड़ी जीत देंगे।
#WATCH | I'll deliver a bold plan to cut taxes & grow our economy, on the energy crisis & long-term issues on energy supply & National Health Service...& we'll deliver a great victory for the Conservative Party in 2024: UK Foreign Secy Liz Truss after being named as the next PM pic.twitter.com/UnImwyjgVx
पीएम मोदी ने दी लिज ट्रस को शुभकामनाएं