फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: 26/11 के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद के करीबी सहयोगी की हत्या! हमलावरों ने गोलियों से किया छलनी

Sun, 01 Oct 2023 05:51 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

Pakistan: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुफ्ती कैसर फारूक को शनिवार को समानाबाद इलाके में एक धार्मिक संस्थान के पास लक्षित हमले में गोली मार दी गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कि मुफ्ती कैसर को पीठ में गोली लगी है।
विज्ञापन
Mufti Qaiser Farooq - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के प्रमुख नेताओं में से एक मुफ्ती कैसर फारूक की कराची में 'अज्ञात लोगों' ने गोली मारकर हत्या कर दी है। वह एलईटी के संस्थापक सदस्यों में से एक था और 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी सहयोगी था। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से यह खबर दी गई है। 

विज्ञापन

देश के एक प्रमुख समाचार पत्र ने खबर दी है कि मुफ्ती कैसर फारूक (30 वर्षीय) को शनिवार को समानाबाद इलाके में एक धार्मिक संस्थान के पास लक्षित हमले में गोली मार दी गई। खबर में पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि मुफ्ती कैसर को पीठ में गोली लगी है और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर में कहा गया है कि हमले में दस साल का एक बच्चा भी घायल हो गया। 
 
विज्ञापन

मुफ्ती कैसर फारूक की हत्या के सीसीटीवी फुटेज होने का दावा करने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किए जा रहे हैं। हालांकि, इन वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें