फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैमसंग को एक छोटी टीवी कंपनी से वैश्विक ब्रांड बनाने वाले ली कुन-ही का निधन

Sun, 25 Oct 2020 09:39 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
विज्ञापन
सैमसंग चेयरमैन ली कुन-ही - फोटो : social media
विज्ञापन

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के चेयरमैन ली कुन-ही ने 78 साल की उम्र में रविवार को अंतिम सांस ली। सैमसंग कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। कंपनी ने कहा कि बड़े दुख के साथ बताया जा रहा है कि 25 अक्तूबर को कंपनी के चेयरमैन ली कुन-ही का निधन हो गया है।

विज्ञापन



कंपनी ने आगे कहा कि उन्होंने सैमसंग को दुनिया की सबसे श्रेष्ठ इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों में से एक बनाया थी, कंपनी ने कहा कि ली कुन-ही की विरासत हमेशा रहेगी। ली को साल 2014 में दिल का दौरा पड़ा था और तभी से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।

बीमार रहने की वजह से सैंमसंग कंपनी की कमान उनके बेटे और वाइस चेयरमैन ली जाय-योंग ने संभाली। ली को 2017 में रिश्वत देने और पूर्व राष्ट्रपति पार्क-ज्यून-ह्ये से जुड़े अपराध में दोषी करार दिया गया था। ली को पांच साल की सजा भी सुनाई गई थी। 
विज्ञापन


ली के 30 साल के नेतृत्व ने सैंमसंग कंपनी को एक वैश्विक ब्रांड बना दिया। सैमसंग स्मार्टफोन, टेलीविजन और मेमोरी चिप बनाने में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। सैमसंग समूह जहाज निर्माण, जीवन बीमा, निर्माण, होटल, मनोरंजन पार्क आदि क्षेत्रों में भी कार्यरत है।

ली कुन-ही के पिता ली ब्यूंग-चुल्ल ने 1938 में फल, सब्जियां और मछली का निर्यात करने वाली एक व्यापारिक कंपनी के तौर पर सैमसंग की शुरुआत की थी। 1969 में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स की शुरुआत की गई, जो बाद में मेमोरी चिप और स्मार्टफोन बनाने की सबसे बड़ी कंपनी बन गई। 1987 में उनकी मृत्यु के बाद ली कुन-ही ने विरासत को आगे बढ़ाया। 

फोर्ब्स के अनुसार जनवरी, 2017 में ली की संपत्तियां 16 अरब डॉलर थीं। उनका निधन ऐसे समय हुआ है जबकि सैमसंग को मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है। ली के अस्पताल में भर्ती होने के बाद सैमसंग के आकर्षक मोबाइल कारोबार को चीन और अन्य उभरते बाजारों की कंपनियों से कड़ी चुनौती मिलने लगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें