फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव : जीरो ग्रैविटी में महिला अंतरिक्ष यात्री ने डाला वोट

Sun, 25 Oct 2020 08:34 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
अंतरिक्ष में अपना वोट डालती केट रूबिन्स - फोटो : Twitter - @NASA_Astronauts
विज्ञापन

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव अपने अंतिम दौर में है। तीन नवंबर को अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव की फाइनल वोटिंग होगी और अभी अर्ली वोटिंग जारी है। इसी दौरान राष्ट्रपति चुनाव के लिए अंतरिक्ष से भी एक वोट आया है। केट रूबिन्स नाम की महिला अंतरिक्ष यात्री ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से अपना वोट डाला है।

विज्ञापन



नासा एस्ट्रोनॉट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की पुष्टि की है और केट रूबिन्स की फोटो भी साझा की। राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिक पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी से खड़े जो बिडेन के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। 





केट ने धरती से 408 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन अपने वोट डालने के अधिकार का इस्तेमाल किया है। नासा ने अपने ट्विटर हैंडल पर केट के हवाले से लिखा कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से आज मैंने वोट डाला है। नासा ने बताया कि क्रू मेंबर केट रूबिन्स ने पिछले हफ्ते से आईएसएस में अपनी छह महीने की पारी शुरू की है।
विज्ञापन


नासा रूबिन्स को जो फोटो साझा की है, उसमें वह जीरो ग्रैविटी वाले आईएसएस में बने वोटिंग बूथ के सामने खड़ी नजर आ रही हैं। 

स्पेस में कैसे डाला जाता है वोट?
हैरिस काउंटी स्थित क्लर्क के ऑफिस की तरफ से एक सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक बैलेट बनाया गया। यह जगह ह्यूस्टन, टेक्सास में नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर का हेडक्वार्टर है। इसके लिंक को ई-मेल के जरिए आईएसएस भेजा गया। कैट ने बैलेट को ई-मेल में ही भरा और इसे क्लर्क के ऑफिस में भेज दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें