फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: सुपरसोनिक जासूसी ड्रोन की पूरी यूनिट तैयार कर रहा चीन, पढ़ें विदेश की अहम खबरें

Thu, 20 Apr 2023 07:09 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

ड्रोन ध्वनि की गति से कम से कम तीन गुना ज्यादा तेजी से हवाई सफर कर सकते हैं। यह खुलासा नेशनल जियोस्पेशियल-इंटेलिजेंस एजेंसी के एक गुप्त दस्तावेज के हवाले से अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने किया है।
विज्ञापन
ड्रोन (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी रक्षा मुख्यालय (पेंटागन) से हाल ही में लीक हुए दस्तावेजों में देश के सैन्य आकलन में कहा गया है कि चीनी सेना जल्द ही बहुत ऊंचाई वाले जासूसी ड्रोन की तैनाती कर सकती है। ये ड्रोन ध्वनि की गति से कम से कम तीन गुना ज्यादा तेजी से हवाई सफर कर सकते हैं। यह खुलासा नेशनल जियोस्पेशियल-इंटेलिजेंस एजेंसी के एक गुप्त दस्तावेज के हवाले से अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने किया है। दस्तावेज में गत वर्ष 9 अगस्त की एक सैटेलाइट छवि है, जो शंघाई से लगभग 350 मील (560 किमी) पूर्वी क्षेत्र में है।
विज्ञापन


चीन का इस्राइल-फलस्तीन शांति वार्ता में मध्यस्थता का प्रस्ताव
चीन के विदेश मंत्री ने इस्राइल-फलस्तीन के विदेश मंत्रियों से कहा कि उनका देश क्षेत्र में मध्यस्थता के ताजा प्रयासों के तहत दोनों पक्षों की शांति वार्ता में मदद करने को तैयार है। चीनी विदेश मंत्रालय के अनुसार, चीन के विदेश मंत्री किन गैंग ने दोनों देशों के अफसरों को फोन करके बढ़ते तनाव पर बीजिंग की चिंता जाहिर की। बयान के मुताबिक, किन ने शांति वार्ता की बहाली के लिए समर्थन भी जताया। इससे पहले चीन ने सऊदी अरब और ईरान के 2016 से ठप पड़े राजनयिक संबंधों को बहाल करने में भी मदद की थी। 

सबसे अमीर शहर न्यूयॉर्क में 3.40 लाख करोड़पति
अमेरिका के न्यूयॉर्क ने दुनिया के सबसे अमीर शहर होने का ताज अपने नाम किया है। ग्लोबल वेल्थ ट्रैकर हेनले एंड पार्टनर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में 3.40 लाख करोड़पति व 58 अरबपति रहते हैंं। सूची में शीर्ष-10 शहरों में न्यूयॉर्क, बे एरिया, लॉस एंजेलिस व शिकागो अमेरिका के हैं। इसमें चीन के बीजिंग व शंघाई भी शामिल हैं। सिंगापुर 2.40 लाख करोड़पतियों के साथ पांचवें नंबर पर है। न्यूयॉर्क के बाद सबसे अमीर शहर की सूची में क्रमश: 2.90 लाख व 2.50 लाख करोड़पति आबादी वाले टोक्यो व सैन फ्रांसिस्को पाए हैं। रिपोर्ट-2023 में अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, सीआईएस, यूरोप, पूर्वी एशिया, मध्य-पूर्व, उ.अमेरिका, द.एशिया व दक्षिण पूर्व एशिया के 97 शहर शामिल हैं। 2020 में लंदन विश्व का सबसे ज्यादा करोड़पतियों का शहर था।
विज्ञापन


पाकिस्तान : बीएलए ने लगाई चीन के 6 मोबाइल टावरों में आग
बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलए) ने प्रांत के जिला केच की दश्त तहसील में पाकिस्तानी और चीनी कंपनियों के छह मोबाइल फोन टावरों में आग लगाने का दावा किया है। उसने दश्त के कंबेल, जान मुहम्मद बाजार, प्रिंट बाजार और केच, बलोचिस्तान के जरीन बग इलाकों में भी हमला किया। बता दें, पाकिस्तान व चीन अपने जासूस और सैनिकों की सुविधा के लिए बलोचिस्तान के अलग-अलग इलाकों में मोबाइल फोन टावरों का नेटवर्क बिछा रहे हैं।

फ्रांसीसी शीर्ष अधिकारी ने किया पश्चिमी नौसेना कमान का दौरा
हिंद महासागर में तैनात फ्रांसीसी बलों के संयुक्त कमांडर, वाइस एडमिरल एमैनुएल स्लार्स के नेतृत्व में दो सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय नौसेना के पश्चिमी कमान मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कमांडिग अधिकारी वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी के साथ दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच बढ़ते सहयोग पर चर्चा की। दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि दोनों समुद्री राष्ट्रों के बीच संबंधों को मजबूत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें