फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China Anti-Uyghur Plan: लीक हुए दस्तावेजों से खुली चीन की उइगर विरोधी योजना, चीनी अफसर ने ‘शत्रु वर्ग’ बताते हुए शी जिनपिंग की रणनीति बताई

Fri, 01 Jul 2022 01:05 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बीजिंग।

सार

रेडियो फ्री एशिया (आरएफए) ने 20,000 से ज्यादा हिरासत में लिए गए उइगरों के बारे में जानकारी दी है। दस्तावेजों में शिनजियांग उइगर क्षेत्र में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व सचिव चेन क्वांगुओ का एक भाषण भी इन दस्तावेजों में है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में उइगर मुस्लिमों के साथ होने वाले शोषण का खुलासा नजरबंदी शिविरों से लीक दस्तावेजों में हुआ है। शिनजियांग उइगर बहुसंख्यक क्षेत्र के इन शिविरों से मिली पुलिस फाइलों से लीक दस्तावेज बताते हैं कि चीन सरकार किस तरह उइगरों के खिलाफ नरसंहार और अपराध की योजना बनाती है।

विज्ञापन


रेडियो फ्री एशिया (आरएफए) ने 20,000 से ज्यादा हिरासत में लिए गए उइगरों के बारे में जानकारी दी है। दस्तावेजों में शिनजियांग उइगर क्षेत्र में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व सचिव चेन क्वांगुओ का एक भाषण भी इन दस्तावेजों में है। इसमें उन्होंने कहा, शिनजियांग में चीन सरकार की कार्रवाई अपराधियों पर नकेल कसने का काम नहीं बल्कि उइगर आबादी को खत्म करने की योजना थी। उइगरों को ‘शत्रु वर्ग’ बताते हुए क्वांगुओ ने इस भाषण में शिनजियांग पर शासन करने की राष्ट्रपति शी जिनपिंग की रणनीति का भी जिक्र किया।

उइगरों को हानिकारक लोगों के रूप में बताया
पुलिस फाइलों के मुताबिक क्वांगुओ ने अपने भाषण में जो निर्देश दिए थे वह चीनी सरकार से मिले निर्देशों पर आधारित थे। उन्होंने उइगरों को हानिकारक लोगों के रूप में वर्णित किया और कहा कि चीन सरकार भी इन लोगों को आतंकवाद, हिंसा और इस्लामी गतिविधियों के अतिवाद से ग्रस्त मानती है।
विज्ञापन


अल्पसंख्यकों को अपने ढंग से चलाना चाहता है चीन
अमेरिका स्थित राजनीतिक विश्लेषक और विश्व उइगर कांग्रेस की कार्यकारी समिति के उपाध्यक्ष इलशात हसन कोकबोरे ने कहा, चीन सरकार उइगरों को मनमाने ढंग से चलाना चाहती है। इसके लिए उन्हें हिरासत में लेती है और यह साजिश योजनाबद्ध ढंग से रची जा रही है। अल्पसंख्यकों पर चीन अपनी भाषा भी थोप रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें