कंज्युमर इलेक्ट्रिक शो (सीईएस) का आखिरी दिन लोगों की जिंदगी आसान, सुरक्षित और स्वस्थ बनाने वाले उत्पादों के नाम रहा। ताइवानी कंपनी आईबल का अनोखा उत्पाद एयरविडा टी1 सबसे ज्यादा चर्चा में रहा...
- यह दुनिया का पहला एयर प्यूरीफायर है, जिसे शरीर पर पहना जा सकता है। असल में कान में लगे इयरबड जैसा दिखने वाला एयरविडा टी1 एक आयोनिक एयर प्यूरीफायर है।
- यह मोबाइल पर आसपास की हवा का वास्तविक समय आधारित हाल भी दिखाता है। साफ हवा के साथ ही यह इयरफोन का भी काम करता है।
- इसमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन तकनीक भी है, इस तरह से यह हवा के साथ ही ध्वनि प्रदूषण से भी बचाता है।
कॉफी बनाना हो या थ्रीडी प्रिंटिंग सब करेगा मॉड्यूलर ह्यूनिट
कोरियन स्टार्टअप कंपनी सुपरनोवा का ह्यूनिट मॉड्यूलर रोबोट कॉफी बनाने से लेकर थ्रीडी प्रिंटग, ड्रॉइंग, सामान उठाकर रखने जैसे तमाम काम कर सकता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से यह रोबोट अलग-अलग मॉड्यूल के साथ आते है।
स्विमिंग पूल साफ करेगा सीगल रोबोट
स्विमिंग पूल साफ करना मुश्किल और जोखिम भरा काम है। इसे अमेरिकी कंपनी एैपर के सीगल रोबोट आसान बनाएंगे। बड़े से कछुए जैसे दिखने वाले ये रोबोट पूल में एक बार छोड़े जाने के बाद पूर को साफ करने के बाद ही निकलेंगे। एक बार में यह 300 किमी चल सकते हैं।
दो मिनट में पैनकेक
सीईएस में पेश पैनकेकबोट की मदद से महज दो मिनट में ताजा लजीज पैनकेक प्रिंट किया जा सकता है।
डेंटल इंप्लांट बनेगा बच्चों का खेल
अमेरिकी कंपनी नियोसिस का रोबोट योमी डेंटल इंप्लांट को बेहद आसान बना देगा। इसे एफडीए से भी मंजूरी मिल चुकी है।
घास काटने का उस्ताद लैंड्रोइड
करीने से काटी गई घास किसे पसंद नहीं...अमेरिकी कंपनी वॉर्क्स का लैंड्रोइट हाई डेफिनेशन एआई कैमराें की मदद से चुटकियों में यह काम करेगा।