फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: मामूली विवाद में मकान मालिक ने किराएदार जोड़े को मारी गोली, पुलिस के साथ मुठभेड़ में खुद भी हुआ ढेर

Fri, 02 Jun 2023 10:52 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंटारियो

सार

शनिवार शाम में जोड़े और मकान मालिक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बीच किराएदारों ने वहां से भागने की कोशिश की तो मकान मालिक ने दोनों को गोली मार दी। 
विज्ञापन
मृतक जोड़े की पुरानी तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक मकान मालिक ने मामूली विवाद में अपने घर में किराए पर रह रहे कपल की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि दोनों निर्दोष थे और मामूली विवाद में उनकी जान चली गई। वहीं जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर भी गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में आरोपी भी ढेर हो गया। 

विज्ञापन


क्या है मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना कनाडा के ओंटोरियो के स्टोनी क्रीक इलाके की है। जहां 27 साल की कैरिसा मैक्डोनाल्ड और 28 साल का एरोन स्टोन बतौर किराएदार रहते थे। कपल 57 साल के एक व्यक्ति के मकान के बेसमेंट में रहते थे। वहीं ऊपरी मंजिल पर मकान मालिक रहता था। शनिवार शाम में जोड़े और मकान मालिक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बीच किराएदारों ने वहां से भागने की कोशिश की तो मकान मालिक ने दोनों को गोली मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें- Punjab: कनाडा में राजनीति हो या उद्योग, बढ़ रहा पंजाबियों का दबदबा, अलबर्टा प्रांतीय चुनाव में चार को जीत
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जोड़ा जल्द ही शादी करने वाला था। घटना में जान गंवाने वाली कैरिसा एक टीचर थीं और एरोन एक इलेक्ट्रिशियन। पुलिस ने किराएदारों और मकान मालिक के बीच विवाद की वजह का खुलासा नहीं किया लेकिन इतना बताया कि किराए को लेकर विवाद नहीं था। मकान मालिक घर की स्थिति को लेकर खुश नहीं था। 
विज्ञापन


मुठभेड़ में मकान मालिक ढेर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के बाद जब पुलिस आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची तो उसने घर के बाहर पुलिस को रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर रखी थी और अपने लाइसेंसी हथियारों से पुलिस पर भी फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी मकान मालिक भी मारा गया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है और इसके लिए विशेषज्ञों की टीम गठित कर दी गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें