फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vatican: वेटिकन चर्च में नग्न हुआ व्यक्ति, पकड़ा गया तो बताई चौंकाने वाली वजह

Fri, 02 Jun 2023 10:09 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेटिकन

सार

गुरुवार को चर्च बंद होने से कुछ देर पहले ही यह घटना घटी। घटना के तुरंत बाद वेटिकन सिटी के सुरक्षाकर्मियों ने उसे हिरासत में लिया और इटली की पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
वेटिकन सिटी - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेटिकन सिटी के सेंट पीटर चर्च में गुरुवार को एक व्यक्ति नग्न हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी व्यक्ति ने चर्च की वेदिका के पास अपने कपड़े उतार दिए। माना जा रहा है कि यूक्रेन युद्ध के विरोध में उसने ऐसा किया। बाद में चर्च के सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह उसे हिरासत में लिया और इटली की पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


क्या है मामला
घटना गुरुवार की है, जहां वेटिकन के सेंट पीटर चर्च में एक व्यक्ति ने वेदिका (Altar) के पास जाकर अपने कपड़े उतार दिए। व्यक्ति की पीठ पर लिखा कि यूक्रेन के बच्चों को बचाना है। साथ ही उस व्यक्ति के शरीर पर कई जगह नाखून से कटने के निशान थे। गुरुवार को चर्च बंद होने से कुछ देर पहले ही यह घटना घटी। घटना के तुरंत बाद वेटिकन सिटी के सुरक्षाकर्मियों ने उसे हिरासत में लिया और इटली की पुलिस के हवाले कर दिया। व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। इटैलियन पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

ये भी पढ़ें- Kerala: फ्रैंको मुलक्कल ने जालंधर के बिशप के पद से दिया इस्तीफा, नन के साथ दुष्कर्म मामले में आए थे चर्चा में
विज्ञापन
विज्ञापन


वेटिकन में पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि कोई व्यक्ति नग्न होकर वेटिकन के सेंट पीटर चर्च में घुसा हो। इससे पहले साल 2016 में भी लुइस कार्लोस जियामपोली (44 वर्षीय) नामक व्यक्ति नग्न होकर वेटिकन के सेंट पीटर चर्च में घुस गया था। वह ब्राजील का निवासी थी। जांच में पता चला था कि आरोपी व्यक्ति का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। जिसके चलते उसे साइकेट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें