पेरिस का नजारा देखने के लिए जो भी इन सीढ़ियों को चढ़ने में खुद को सक्षम समझता है, उसे 'गारगोयल', से होकर गुजरना पड़ता है। ये एक मिथकीय किरदार की मूर्ति है, जो कई जानवरों की आकृति को मिलाकर बनाई गई है। गारगोयल को चर्च के शीर्ष पर लगाया गया है। उसे देखकर ऐसा लगता है कि वह पूरे शहर को देख रहा हो।