इस आग को काबू में करने के लिए करीब 400 दमकलकर्मी लगाए गए। मंगलवार सुबह कहा गया कि आग नियंत्रण में है। आग को करीब नौ घंटे बाद काबू में किया गया। पेरिस फायर ब्रिगेड के चीफ जीन क्लाउडी गैलेट का कहना है, "हम ये मान सकते हैं कि नॉट्र डाम कैथेड्रल का मुख्य ढांचा सुरक्षित और संरक्षित है। साथ ही दो अन्य टावर भी सुरक्षित हैं।"