One-day state mourning: ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर आज भारत में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। महारानी के सम्मान में लाल किले से लेकर राष्ट्रपति भवन तक में तिरंगे को आधा झुकाया गया। गृह मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, देशभर में सभी सरकारी इमारतों, जहां नियमित तौर पर तिरंगा फहराया जाता है, ऐसी सभी जगहों पर आज दिनभर तिरंगा आधा झुका रहेगा।
ईश्वर सम्राट की रक्षा करे
तमाम प्रोटोकॉल के साथ हुई ताजपोशी के बाद महल में उपस्थित ब्रिटेन के अहम और राजघराने के वरिष्ठ लोगों ने एक स्वर में कहा, ‘ईश्वर सम्राट की रक्षा करे।’ यह दुनिया के लिए सबसे चौंकाने वाला क्षण भी रहा। फिर चार्ल्स ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन की औपचारिक जानकारी देने के साथ देश के नाम अपना संबोधन शुरू किया, जिसमें उन्होंने मां की विरासत को जारी रखने और कर्तव्य पालन की प्रतिबद्धता जताई।
दुखी मन से बात कर रहा : चार्ल्स
किंग चार्ल्स-3 ने लंदन के सेंट जेम्स पैलेस में अपने संबोधन के दौरान कहा, मैं आज आपसे बहुत दुखी मन के साथ बात कर रहा हूं। पूरी जिंदगी महारानी और मेरी प्यारी मां, मेरे तथा मेरे पूरे परिवार के लिए प्रेरणास्रोत और मिसाल रहीं।
मां ने जो संकल्प लिया, पूरा किया
1947 में अपने 21वें जन्मदिन पर महारानी ने केपटाउन से राष्ट्रमंडल को संबोधित करते हुए अपना जीवन, चाहे वो छोटा हो या बड़ा हो, लोगों की सेवा में लगाने की शपथ ली थी। उन्होंने कर्तव्य के लिए त्याग किए।
नई जिम्मेदारियों संग मेरा जीवन बदल जाएगा
मैं संकल्प लेता हूं कि जीवनभर निष्ठा, सम्मान और प्यार के साथ आपकी सेवा करने की कोशिश करूंगा। नई जिम्मेदारियों के साथ मेरा जीवन भी बदल जाएगा। मैं दान और उन दूसरे कार्यों को बहुत ज्यादा समय और ऊर्जा नहीं दे सकूंगा।
बेशुमार दौलत छोड़ गईं